मन्नतों के बाद पैदा हुआ था बेटा, पूरे गांव में बांटी मिठाईयां, अब उसी बेटे ने पिता को दी रुह कंपाने वाली मौत

Published : Dec 15, 2022, 11:45 AM IST
 मन्नतों के बाद पैदा हुआ था बेटा, पूरे गांव में बांटी मिठाईयां, अब उसी बेटे ने पिता को दी रुह कंपाने वाली मौत

सार

जयपुर पुलिस ने 7 महीने पहले हुए एक मर्डर के मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बुजुर्ग की हत्या किसी और ने नहीं उसके बेटे और बहू ने की थी। आरोपी पति-पत्नी ने प्रॉपर्टी और रुपयों के लालच में पिता की गला घोंटकर मार डाला था। अब दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं।

जयपुर.  फोटो में दिख रहा ये शख्स गजेन्द्र तिवाड़ी है। इसके साथ बैठी महिला संध्या मधु है जो गजेन्द्र से करीब तेरह साल बड़ी है और उसकी  पत्नी है। दोनो को जयपुर पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। हत्या और अपहरण के आरोप गजेन्द्र की मां ने लगाए हैं और हत्या गजेन्द्र के पिता महेन्द्र की हुई है। हत्या के सात महीने पहले दर्ज मामले में अब बेटे और बहू को अरेस्ट किया गया है। दोनो को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पिता का मर्डर करने हरियाणा से जयपुर आया था बेटा
मामले की जांच कर रही शिवदासपुरा पुलिस ने बताया कि महेन्द्र तिवाड़ी और मीना तिवाड़ी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भी शहर के बाहर रहता है और वहीं काम करता है। छोटा बेटा गजेन्द्र माता पिता के कहने में नहीं था, उसने कुछ साल पहले घर छोड़ दिया था। उसने अपने से 13 साल बड़ी संध्या से शादी की और फिर हरियाणा में एक मकान में किराये पर रहने लगा। शादी के बाद खर्च में समस्या आने लगी तो पिता को फोन कर परेशान करने लगे। मां मीना तिवाड़ी ने पुलिस को बताया कि पिता महेन्द्र सरकारी शिक्षक थे। जयपुर के जगतपुरा इलाके में रहते थे।

बेटा-बहू ने हत्या करने के लिए पिता का किया था अपरहण
 मार्च के महीने में गजेन्द्र और उसकी पत्नी उस समय घर आए जब मीना घर पर नहीं थी। वे जबरन अपने पिता महेन्द्र को अपने साथ कार में ले गए। घर से जेवर और कैश भी चुरा लिया। उसक बाद महेन्द्र की हत्या कर दी गई। मीना कंवर ने गजेन्द्र और उसकी पत्नी संध्या पर आरोप लगाए थे और अब दोनो को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी दस्तावेज पर साइन कराकर बेटा और बहू पूरी संपत्ति हड़पना चाहते थे। मीना ने पुलिस को बताया कि उनके पति की सैलेरी जिस खाते में आती थी वह खाता संध्या ने अपने नाम कर लिया था और पैसा सीधे उसके खाते में ट्रांसफर कर लेती थी। अब पुलिस बारीकी से जांच पडताल कर रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल