मां बेफिक्र थी कि बच्चा बाहर खेल रहा है, जब आकर देखा तो दहाड़ मारकर रो पड़ी, 2 मिनिट में गायब हो गया 2 साल का बच्चा


राजस्थान के जोधपुर में 2 साल के बच्चे के किडनैप का शॉकिंग मामला सामने आया है। गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से बदमाश 2 घंटे के अंदर ही बच्चे को छोड़कर भाग निकला।

Asianet News Hindi | Published : Jan 27, 2020 1:51 PM IST

जोधपुर, राजस्थान. यहां 2 साल के बच्चे के किडनैप और फिर उसे लावारिश छोड़कर भागने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना रविवार को शहर के चौपसनी एरिया में हुई। दरअसल, पुलिस की सर्चिंग के चलते आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग निकला। हालांकि CCTV फुटेज के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार रविवार को चौपासनी एरिया में रहने वाले एक मजदूर का 2 साल का मासूम झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। उसकी मां अंदर काम कर रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और बच्चे को गोद में उठाकर वहां से भाग निकला। जब मां को बच्चा नहीं मिला, तो उसने शोर मचाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे CCTV फुटेज खंगाले तो एक शख्स उसे ले जाते दिखा। आरोपी की पहचान गणपत सोनी के रूप में हुई। उसे दो घंटे में ही पकड़ लिया गया।

Latest Videos


पुलिस की सर्चिंग के चलते आरोपी उसे बाई मंदिर के पीछे झाड़ियों में छोड़कर चला गया था। वहां कुत्तों ने बच्चे को घेर रखा था। जब बच्चा रोया, तो वहां काम कर रहे सुरेश नामक शख्स की ध्यान गया। उसने बच्चे को वहां से निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने साथ ले आई।

अपने बच्चे को सकुशल पाकर मां की आंखों से आंसू निकल गए। रविवार को बच्चे का जन्मदिन भी था। लिहाजा पुलिस अधिकारियों ने थाने में ही उसका जन्मदिन मनाया।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
LIVE : Presentation Ceremony of "70th National Film Awards"
Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते
मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानें कब तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन