सुहागरात को दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, दुल्हन बैठी रही और वो पूरी रात माथा पीटता रहा, सदमे में पूरा परिवार

राजस्थान के जालोर से शादी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां दुल्हन सुहागरात वाले दिन भाग गई। इतना ही नहीं अपनी जगह एक दूसरी लड़की को  दुल्हन बनाकर बैठा गई। जब दूल्हे ने उसका घूंघट उठाया और उसकी सच्चाई पता चली उससे होश उड़ गए।

Arvind Raghuwanshi | Published : May 30, 2022 3:42 AM IST / Updated: May 30 2022, 09:24 AM IST

जयपुर. राजस्थान के जालोर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दो दिन पहले गुजरात से शादी कर दुल्हन लेकर लौटे युवक से घर की महिलाओं ने दूसरे दिन सुहागरात से ठीक पहले  शादी की फोटो लेने के लिये दुल्हन को  बुलाया तो सबके होश उड़ गये। 5 लाख रुपये देकर युवक की शादी की गई थी। युवक के घरवालों को लड़की की जो फोटो शादी से पहले दिखाई गई थी,  वो लड़की यह नही थी। पूछताछ में लड़की ने 30 हजार के लिए झूँठी शादी करना बताया। पुलिस ने आरोपी महिला हिना शेख पत्नी रफीक शेख निवासी हसन नगर हिम्मतनगर गुजरात को गिरफ्तार कर अनुसंधान के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

शादी के लिए दूल्हे 5 लाख रूपए में की बात पक्की...लेकिन एक दिन बाद हो गया कांड
जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 27 मई को थाना सरवाना क्षेत्र के दातिया निवासी सोहन सिंह राजपूत ने एक रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके गांव के ही मुराद खान ने गुजरात के डीसा के रहने वाले उसके दोस्त गणपत सिंह चौहान के साले की लड़की के बारे में बताया ओर 5 लाख में शादी की बात कही। मुराद खान के झांसे में आकर वह अपने तीन बड़े भाइयों तेज सिंह, भंवर सिंह व गेन सिंह के साथ गणपत सिंह राजपूत के घर डीसा गए। जहां गणपत सिंह ने उन्हें एक 20 साल की लड़की की फोटो दिखाकर साले कीरत सिंह की बेटी बताया। शादी के लिए 5 लाख में बात कर 2 लाख लेकर 1 महीने में शादी करा देने की कहा।

Latest Videos

दुल्हन का घूंघट उठाते ही चौंक गए घरवाले
26 मई को मुराद खान उनके घर आया और लड़की के घर मौत हो जाने की कह 4.5 आदमी चलकर शादी करने की सलाह दी। शाम को चारों भाई व मुराद समेत 7 जने गुजरात के लिए रवाना हुए और देर रात गणपत सिंह के घर पहुंच गए। जहां गणपत सिंह ने 1 लाख रुपये और बहू के लिए सोने.चांदी के गहने ले लिए। फिर एक लड़की के साथ कुछ रस्में निभा कर रात को ही भेज दिया। सुबह 5रू00 बजे वे घर पहुंच गए और सो गए। दूसरे दिन दो बजे के करीब घर की औरतों ने शादी की फोटो खिंचवाने के लिए कहा। उस समय देखा तो वह लड़की फोटो वाली नहीं थी। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

30  हजार रुपए लेकर सुहागरात के लिए दुल्हन बनी महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है।

तीस हजार रुपए लेकर बनी थी कुछ घंटे की दुल्हन 
गुजरात में हिम्मतनगर की रहने वाली विवाहित लड़की हिना शेख ने गणपत सिंह से 30000 लेकर झूठी शादी करना बताया। इस पर उसे थानाधिकारी सरवाना किशनाराम द्वारा गिरफ्तार कर अनुसंधान के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'