गेम खेलने के दौरान 6 साल की बेटी ने वायरल किया मां का न्यूड Video, रिश्तेदारों के कॉल के बाद महिला शॉक्ड

राजस्थान के जोधपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो देश की सभी महिलाओं को अलर्ट करती  है। कैसे एक महिला का न्यूड वीडियो उसकी ही 6 साल की बेटी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की जरा सी गलती की वजह से अब वो घर से बाहर नहीं निकल पा रही है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 6, 2022 6:38 AM IST / Updated: Dec 06 2022, 02:13 PM IST

जोधपुर (राजस्थान). 6 साल की बेटी ने मां के मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते हुए इतना बड़ा कांड कर दिया कि मां का घर से बाहर निकलना  मुश्किल हो गया। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस थाने तक जा पहुंचा और अब पुलिसने इस मामले में चार लोगों को अरेस्ट भी किया है। यह पूरा मामला राजस्थान के जोधपुर शहर का है। पूरा घटनाक्रम बेहद ही चौकाने वाला है।

जानिए कैसे महिला का न्यूड वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, इस मामले में जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्ट किया है। उनका नाम पंकज, विकास, रामजस, सुमित और रविन्द्र है। इनमें दो लोग तीस वर्षीय महिला के जानकार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पूरा घटनाक्रम करीब दो महीने पहले का है लेकिन अब आरोपियों को अरेस्ट करने के बाद सामने आया है। युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि करीब दो महीने पहले वह अपने कमरे में थी और  उसने ऐसे ही अपना एक एक वीडियो बना लिया था जिसे वह जल्द ही मोबाइल से डिलिट करने जा रही थी। लेकिन इसी दौरान बेटी ने आवाज लगाई और बेटी के लिए खाना बनाने चली गई। खाना बनाने के दौरान छह साल की बेटी मोबाइल पर गेम खेल रही थी कि इसी दौरान उसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस बारे में पीडिता को पता नहीं चल सका। 

Latest Videos

वीडियो के बदले मांगे 25 लाख और संबंध बनाने की डिमांड
पीड़ित महिला जब कुछ दिन बाद जब वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई तो उसने वीडियो के बारे में जिक्र किया और उसे वीडियो दिखाया। पता चला कि वीडियो हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को और वायरल करने के नाम पर कुछ लोग उसे फोन कर संपर्क करने लगे और संबध बनाने का दबाव बनाने लगे साथ ही पच्चीस लाख रुपयों की मांग करने लगे।

ऐसी गलती करना पड़ सकती भारी
 पीडिता ने कुछ दिन पहले अपने परिवार को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अब आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। लेकिन यह खबर कई महिलाओं को अलर्ट करती है, क्योंकि उनकी जरा सी लापरवाही उनको बड़ी मुश्किल में डाल सकती है। पीड़िता का अपनी इस एक गलती के चलते अब घर से निकला भी मुश्किल हो गया है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों