
जयपुर (राजस्थान). जयपुर में सात दिन पहले भगवान विष्णु से शादी कर सनसनी फैलाने और सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरने वाली दुल्हन पूजा सिंह का राज खुल गया। पूजा सिंह के नाम से बने सोशल मीडिया पेज पर अब उसकी जमकर खिचाई हो रही है। वह भी बार बार माफी मांग रही है। लेकिन अब यूजर्स ने उसे आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि धार्मिक भावनाएं बढाकाने वाला काम किया है आपने, भगवान के नाम पर प्रोपगेंडा रचा है, सजा के लिए तैयार हो जाईए.....।
एक सप्ताह पहले पूजा ने भगवान विष्णु से की थी शादी , सुर्खिया बनी थी पूजा सिंह
दरअसल, जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र गोविंदगढ़ में रहने वाली पूजा सिंह ने सुर्खियां बटोरी थीं आठ दिसम्बर को। उसने गोविंदगढ़ में ही एक मंदिर में सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी की थी भगवान विष्णु के साथ। इस शादी करने के बाद सोशल मीडिया और अखबारों में उसके लिए लेख छपे और उसे कलयुग की मीरा बाई का तमगा मिल गया। उसने कहा कि शादी से पिता नाराज थे इसलिए उसकी जगह तलवार रख दी उनकी। वे शादी में नहीं आए। पूजा ने कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती थी, लड़के पसंद नहीं थे उसे। पिता दबाव बना रहे थे इस कारण उसने भगवान से शादी कर ली।
अब पूजा ये सब लिख रही सोशल मीडिया पर
अब पूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसे बेवजह मीरा बना दिया, उसने सिर्फ मंगल दोष हटाने के लिए शादी की थी। तब यूजर्स का गुस्सा भड़क गया....। एक यूजर ने लिखा कि मंगल दोष तो 26 साल में अपने आप खत्म हो जाता है, आप तो 30 की हो...। एक ने लिखा आपके फॉलोअर 13 हजार से बढ़कर 19 हजार हो गए बधाई हो...।
मैडम कुछ तो शर्म करो...
एक यूजर ने लिखा आपको शर्म आनी चाहिए धर्म के नाम पर आपने इतना प्रोपगेंडा रच दिया। एक यूजर ने लिखा कि मीडिया के सामने कुछ और एवं इंस्टा पर कुछ और...आखिर आप चाहती क्या हो...। एक यूजर ने लिखा आपने धर्म के नाम पर झूठ बोला है फॉलोअर बढ़ाने के लिए... ये आपने ठीक नहीं किया।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।