भगवान से शादी करने वाली इस लड़की की सच्चाई जान लोग बोले-मैडम कुछ तो शर्म कर लिया होता

एक सप्ताह पहले भगवान से शादी कर जयपुर की यह  लड़की सोशल मीडिया पर छा गई। लेकिन अब 7 दिन बाद जब उसकी सच्चाई सामने आई तो लोगों ने उसकी जमकर क्लास लगाई।  कुछ ने तो यह भी कहा-मैडम अपने सारी हदें पार कर दी, कुछ तो शर्म करतीं।

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 17, 2022 8:34 AM IST / Updated: Dec 17 2022, 07:49 PM IST

जयपुर (राजस्थान). जयपुर में सात दिन पहले भगवान विष्णु से शादी कर सनसनी फैलाने और सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरने वाली दुल्हन पूजा सिंह का राज खुल गया। पूजा सिंह के नाम से बने सोशल मीडिया पेज पर अब उसकी जमकर खिचाई हो रही है। वह भी बार बार माफी मांग रही है। लेकिन अब यूजर्स ने उसे आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि धार्मिक भावनाएं बढाकाने वाला काम किया है आपने, भगवान के नाम पर प्रोपगेंडा रचा है, सजा के लिए तैयार हो जाईए.....। 

एक सप्ताह पहले पूजा ने भगवान विष्णु से की थी शादी , सुर्खिया बनी थी पूजा सिंह 
दरअसल, जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र गोविंदगढ़ में रहने वाली पूजा सिंह ने सुर्खियां बटोरी थीं आठ दिसम्बर को। उसने गोविंदगढ़ में ही एक मंदिर में सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी की थी भगवान विष्णु के साथ। इस शादी करने के बाद सोशल मीडिया और अखबारों में उसके लिए लेख छपे और उसे कलयुग की मीरा बाई का तमगा मिल गया। उसने कहा कि शादी से पिता नाराज थे इसलिए उसकी जगह तलवार रख दी उनकी। वे शादी में नहीं आए। पूजा ने कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती थी, लड़के पसंद नहीं थे उसे। पिता दबाव बना रहे थे इस कारण उसने भगवान से शादी कर ली। 

Latest Videos

अब पूजा ये सब लिख रही सोशल मीडिया पर 
अब पूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसे बेवजह मीरा बना दिया, उसने सिर्फ मंगल दोष हटाने के लिए शादी की थी। तब यूजर्स का गुस्सा भड़क गया....। एक यूजर ने लिखा कि मंगल दोष तो 26 साल में अपने आप खत्म हो जाता है, आप तो 30 की हो...। एक ने लिखा आपके फॉलोअर 13 हजार से बढ़कर 19 हजार हो गए बधाई हो...। 

मैडम कुछ तो शर्म करो...
एक यूजर ने लिखा आपको शर्म आनी चाहिए धर्म के नाम पर आपने इतना प्रोपगेंडा रच दिया। एक यूजर ने लिखा कि मीडिया के सामने कुछ और एवं इंस्टा पर कुछ और...आखिर आप चाहती क्या हो...। एक यूजर ने लिखा आपने धर्म के नाम पर झूठ बोला है फॉलोअर बढ़ाने के लिए... ये आपने ठीक नहीं किया।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।