
गंगानगर. राजस्थान के गंगानगर शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगानगर में पढ़ने के लिए गर्ल्स के लिए तैयार किए गए पीजी में सैक्स रैकेट चल रहा था। जो लड़कियां पकड़ी गई उनकी उम्र 18 से 24 साल बताई जा रही है। फिलहाल चार लड़कियों को हिरासत में लिया गया है और चारों पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। उनके परिवार के लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही हैं।
नाइट होते ही गलत काम करने लग जाती थीं लड़कियां
मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने बताया कि गोल मार्केट में स्थित एक पीजी में सोमवार रात छापा मारा गया। कॉलोनी के लोग कई दिनों से कह रहे थे कि पीजी में रात के समय अनैतिक काम होता है। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद आखिर पुलिस ने सोमवार रात वहां पर छापा मारा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीजी संचालक मौके से फरार हो गया। वहां पर कुछ कमरे खाली थे। उनमें कुछ कमरों में लड़कियां थी। वहीं पर एक कमरे में एक साथ चार लड़कियां मिली जो कि कम कपड़ों में थीं और वहां पर उनके साथ दो लड़के भी थे।
कुछ घंटों के लिए कमरे किराये पर देता था मालिक
पुलिस का कहना है कि फिलहाल एक लड़के को हिरासत में लिया गया हैं। आसपास रहने वाले लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। लोगों का कहना है कि पीजी संचालक कुछ घंटों के लिए कमरे किराये पर देता है। इसके लिए अच्छा पैसा लेता हैं। पीजी में पढ़ने के नाम पर लड़कियां आती हैं और कई लड़कियां गलत काम में लग जाती हैं। इस पूरे मामले के बारे में फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। दोपहर बाद तक पुलिस इस पूरे मामले में खुलासा करने की तैयारी कर रही है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।