एक दिन पति बोला, देखो..अब तुमको पापा से भी संबंध बनाना होगा...ननद गर्म चिमटा उठा लाई

राजस्थान के झालावाड़ में एक महिला को टॉर्चर करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। ननद और पति पर प्रताड़ना का। झूठ-सच क्या है? अब पुलिस पता कर रही है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2020 7:19 AM IST

झालावाड़, राजस्थान. बुरी नीयत रखने वाले एक ससुर को उसकी बहू ने एक्सपोज कर दिया। उसने सबकुछ सहने के बजाय पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करा दी। महिला का आरोप है कि ससुर ने उसके साथ रेप किया। जब उसने इस बारे में पति को बताया, तो उसने बेल्ट से पीटा और ससुर से संबंध बनाए रखने को कहा। यही नहीं, ननद भी इस गलत काम में उनका साथ देती रही। इस महिला की नाताप्रथा(बगैर रीति-रिवाज) से शादी हुई थी। इस मामले की जांच दांगीपुरा पुलिस कर रही है। महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है..पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।


खेत पर बहाने से ले गया था..
पीड़िता ने बताया कि उसकी नाताप्रथा के तहत शादी हुई थी। वो अपनी शादी से खुश थी। लेकिन कुछ दिनों पहले उसका ससुर खेत में पानी डालने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। रात का समय था। वहां ससुर ने उसके साथ जबर्दस्ती कर दी। आरोप है कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया गया। पीड़िता ने कहा कि वो जैसे-तैसे उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। वहां जाकर उसने अपने पति को इस घटना के बारे में बताया। लेकिन पति उल्टा उसे डांटने लगा। वो बोला कि उसे ससुर से संबंध बनाने होंगे। जब उसने मना किया, तो बेल्ट से पीटा गया।

Latest Videos

ननद ने भी किया टॉर्चर
हंगामा होने पर उनकी दो ननदें भी वहां पहुंचीं। लेकिन उन्होंने भी पति और ससुर के गलत काम का समर्थन किया। दोनों ने गर्म चिमटे से उसे दागा। पति ने कहा कि वो नाता प्रथा के तहत उसे खरीदकर लाए हैं। इसलिए उसके पिता जैसा कहें, वो माने। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मनोहर थाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

(खबर को प्रभावी दिखाने के लिए काल्पनिक चित्र का इस्तेमाल किया गया है)

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
Jammu and Kashmir और Haryana Election Result के बाद BJP कार्यालय पहुंचे PM Modi, जश्न का दिखा माहौल
'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
पहले ही चुनाव में विनेश फोगाट को मिली बंपर जीत, चुनावी अखाड़े में विरोधियों को दे दी पटखनी