शादी वाले घर में पटाखे के बारूद से बना रहा था दूसरा बम, हुआ ब्लास्ट, धमाका सुन भागे लोग

Published : May 17, 2022, 06:37 PM IST
शादी वाले घर में पटाखे के बारूद से बना रहा था दूसरा बम, हुआ ब्लास्ट, धमाका सुन भागे लोग

सार

शादी वाले घर में पटाखे इकट्ठा कर बना रहा था बम, पटाखों के बारूद में आग लगने से हुआ विस्फोट। गंभीर रूप से घायल को जयपुर किया रेफर।

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर के मोचीवाड़ा इलाके में आज दोपहर घर में पटाखा बनाते समय बारुद में विस्फोट से 13 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर नजदीकी लोग मौके पर पहुंचे और उसे एसके अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। जिसने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 

ये है मामला

सर्किल ऑफिसर वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह मोचीवाड़ा इलाके में पटाखे से बच्चे के घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो घटना स्थल पर विस्फोट से 13 वर्षीय अब्दुल शबीर तेली का घायल होना सामने आया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चा घर में ही पटाखे बना रहा था। इसी दौरान उसके बारूद में विस्फोट से वह झुलस गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज धमाका सुन दौड़े कॉलोनी वाले
विस्फोट का धमाका काफी तेज था। जिसकी गूंज पूरी कॉलोनी में सुनाई दी। इसे सुन नजदीकी लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां धुंआ के बीच अब्दुल शबीर घायल अवस्था में मिला। जिसे लोगों ने तुरंत एसके अस्पताल पहुंचाने के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि अब्दुल के घर में ही शादी है। जिसके लिए वह एक अन्य पटाखे की बारूद से दूसरा पटाखा बना रहा था। इसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया। फिलहाल जांच एफएसएसल की रिपोर्ट पर टिक गई है। 
पड़ोसी ने बताया आखों देखा हाल
मोहम्मद शकील जो घायल के पड़ोसी है उन्होने बताया कि मैं एक राशन की दुकान पर बैठा था। तभी नजदीकी छत पर तेज धमाका सुना तो दौड़कर मौके पर पहुंचा। वहां जाकर देखा तो पूरे घर में धुंआ ही धुंआ हो रहा था। वहीं धुएं के बीच अब्दुल घायल हालत में पड़ा था। नजदीकी लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़े- लोंगेवाला युद्ध के महानायक सौर्यवीर धर्मवीर भाखरी का निधन, अदम्य साहस और पराक्रम के धनी थे

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर
RBSE 12th Result Out : राजस्थान में छोरियों ने मारी बाजी, देखिए 12वीं बोर्ड के टॉप-5 स्टूडेंट लिस्ट