RBSE 12th Arts Result 2022: आंखों से देख नहीं सकते सीकर के मोहित शर्मा, घर से ही पढ़ाई कर हासिल किए 96.80% अंक

सोमवार को 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया गया। इस बार 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। 97.21 प्रतिशत छात्राएं और 95.44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बता दें कि कुल 6 लाख 40 हजार 239 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 7, 2022 5:09 AM IST

सीकर : कुछ कर गुजरने की कोशिश हो तो कामयाबी कदमों में होती है। राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले का मोहित शर्मा इसी की बानगी हैं। मोहित जन्म से ही आंखों से नहीं देख सकते लेकिन, सामान्य बच्चों के साथ पढ़कर भी उन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स परीक्षा (RBSE 12th Arts Result 2022) में 96.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। जिसमें उसने तीनों वैकल्पिक विषयों राजनीति विज्ञान, इतिहास और भूगोल में विशेष योग्यता (डी) भी हासिल की है। प्रदेश में दिव्यांगता को मात देकर इतने अंक हासिल करने वाला संभवतया मोहित पहले शख्स बन गए हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विकल्प नहीं मिला तो खुद ही की पढ़ाई
बकौल मोहित 10वीं बोर्ड में उसके 81 फीसदी अंक थे। कोरोना काल में जब बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी थी तो भी उसे पढ़ाई के लिए कोई विकल्प नहीं मिला। ऐसे में उसने शहर के एसके स्कूल में प्रवेश के साथ खुद ही घर पर ब्रेल लिपि के सहारे पढ़ना शुरू किया। दिन-रात पढ़ाई में जुटे रहने और पिता राकेश शर्मा के सहयोग से सफल हुए। अपनी सफलता का श्रेय भी वो अपनी पापा और फैमिली को देते हैं।

जन्म से नेत्रहीन, खेल और संगीत के महारथी
मोहित जन्म से ही देख नहीं पाते लेकिन उन्होंने कभी इसका रंज नहीं रखा। बल्कि, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल स्तरीय खेलों में अव्वल रहने के साथ उसने संगीत भी सीखा। शहर का शायद ही कोई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होता है जिसमें वह  कोई गजल या भजन पेश नहीं करते। मोहित कई जिलास्तरीय और राज्य स्तरीय अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

पिता राकेश बने सहारा
मोहित की सफलताओं में उसके पिता राकेश का सबसे बड़ा हाथ है। जो उसे हर मंच और गतिविधियों में साथ ले जाकर उसकी हौंसला अफजाई करते हैं। खुद मोहित कहता है कि वह आज जो कुछ भी  है पिता राकेश और मां सरोज के दम पर है। जिन्होंने नेत्रहीन होने पर भी उसके मन में कभी निराशा नहीं आने दी।

इसे भी पढ़ें
RBSE 12th Result 2022: कौन है राजस्थान की 12वीं टॉपर अक्षरा, जो 99 प्रतिशत अंक लाकर बनी नंबर-1

RBSE 12th Result 2022 Arts : 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, 97.21 छात्राएं पास

Share this article
click me!