बेटी के आंखों के सामने पैरों तले कुचली जा रही थी बुजुर्ग मां, सीकर के खाटूश्याम मंदिर में दर्दनाक हादसा

Published : Aug 08, 2022, 10:18 AM IST
बेटी के आंखों के सामने पैरों तले कुचली जा रही थी बुजुर्ग मां, सीकर के खाटूश्याम मंदिर में दर्दनाक हादसा

सार

मृतकों के परिजनों का कहना था कि हम लोगों के हाथ जोड़ते जा रहे थे कि वे रुक जाएं, पैरों तले किसी को नहीं रौंदे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पहले दर्शन करने की होड़ में मंदिर में भगदड़ मची थी। 

सीकर. जिले के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सोमवार सुबह मची भगदड़ में हरियाणा के हिंसार में रहने वाली 63 साल की शांति देवी की भी जान चली गई। शांति देवी को बचाने के लिए उनकी बेटी भी वहीं थी। बेटी ने जब आंखों देखा हाल बताया तो हर कोई सदमे में चला गया। बेटी बोली मेरी मां पैरों तले कुचली जा रही थी, दस साल की बेटी लापता हो गई थी और बच्चे भी नीचे गिर रहे थे। जब तक ये सब शांत हुआ, तब तक मां की जान जा चुकी थी।

दर्शन करने के लिए रात में पहुंचे थे सीकर
हिसार में रहने वाली शांति देवी की फिलहाल पहचान हो सकी है। अन्य लोगों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। हादसे में तीन महिलाओं की जान गई है और चार अन्य घायल हैं। दरअसल हरियाणा के हिसार में रहने वाली 63 साल की शांति देवी अपनी बेटी और नातिन-नातिनों के साथ दर्शन करने के लिए आई थी। बेटी बोली हम देर रात सीकर आ गए थे और फिर खाटू बाबा के पास आए थे।

पहली बार पहुंचे थे दर्शन करने
पहली बार ही यहां दर्शन करने आए थे, क्या पता था कि खाटू बाबा दर्शन ही नहीं देंगे। बेटी रोती हुए बोली माां कुछ आगे ही लाइन में लग रही थी। इस दौरान मंदिर के गेट खुलने की आवाज किसी ने लगा दी। जिसके बाद भगदड़ मच गई। मेरी आंखाों के सामने ही लोग एक दूसरे पर गिरते गए। मां बचाओ बचाओ चिल्लाती रही, लेकिन उनके उपर औरतें गिरती जा रही थी। अचानक बड़ी बेटी चिल्लाई, मां छोटी बहन कहा गईं। मैं रोती रही, बचाने के लिए भीख मांगती रही, लेकिन जब तक सब थमा मां जा चुकी थी। बुजुर्ग मां की इतनी दर्दनाक मौत हुई कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। मां के बाद बेटी को तलाश किया, लेकिन काफी देर तक नहीं मिली। बाद में एक कोने में रोते हुए बेटी मिली। अब मां के पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं।

तीन महिलाओं की मौत, अब तक चार घायल
गौरतलब है कि खाटूश्यामजी के मंदिर में एकादशी पर बाब श्याम  के दर्शनों के लिए जमा हुई भीड़ में  सुबह अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें दबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। मृतकों में एक महिला की शिनाख्त हरियाणा की हिसार निवासी 63 वर्षीय शांति पत्नी प्रीतम के रूप में हुई है। जबकि दो महिलाओं की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें- खाटू श्याम मंदिर में भगदड़: परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे भीड़ ने 3 महिलाओं को कुचल डाला, मौके पर मौत
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी