
सीकर (sikar). पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आज यानि गुरुवार 24 नवबंर के दिन एक दिवसीय दौरे पर सीकर आए। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन टू वन मीटिंग भी की। इस दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस के शासन में राजस्थान का हर एक आदमी 5 साल पीछे चला गया है। राहुल गांधी 50 साल से ज्यादा ही उम्र में अपने रंग रूप बदल रहे हैं।
विपक्ष का वास्तविक काम ही भूली कांग्रेस
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी अब 50 से 55 साल की उम्र के बीच अपना रंग रूप बदल रहे हैं। उनके पास कोई रणनीति नहीं है। विपक्ष का काम भी कांग्रेस पार्टी भूल चुकी है। पार्लियामेंट में चलने देना और घर-घर तक पानी ने पहुंचने देना विपक्ष का काम नहीं होता है। इसके साथ ही आज राजस्थान में हर एक आदमी 5 साल पीछे जा चुका है। जो हम किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्टी के भविष्य की बात को लेकर कहा कि यह बात तो उन्हें ही ज्यादा पता है क्योंकि उस पार्टी में आंतरिक क्लेश शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता केवल एक परिवार की गुलामी करने में लगे हुए हैं।
राजस्थान की जनता भी भाजपा के साथ है
राज्यवर्धन ने कहा कि राजस्थान की जनता भी उसी तरह भाजपा के साथ है जिस तरह पूरे देश की जनता है। भाजपा ही एक ऐसी डबल इंजन की पार्टी है जो धरातल को पानी पिला सकती है। धरातल का पानी ऊपर ला सकती है। घर घर तक पानी पहुंचा सकती है।
4 साल से कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारियों से बचती रही
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 4 साल से अपनी जिम्मेदारी से बचती हुई नजर आई है। आज सुबह ही मैंने अखबार में एक खबर पढ़ी थी अगस्त में जिस सड़क का लोकार्पण हुआ वह सड़क ही गायब हो गई वह सड़क कुर्सी बचाओ योजना में बनी थी। इस कारण ही ऐसा हुआ है। इस सरकार की हर एक योजना पूरी तरह से विफल हुई है।
भाजपा का काम जनता की सेवा करना
भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरों की बात पर बोलते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह बात तो कांग्रेस से पूछिए। क्योंकि जब से सरकार बनी है। तब से उनके नेताओं के बीच यही चला आ रहा है। भाजपा तो एक अनुशासित पार्टी है। पूरी की पूरी कैबिनेट की बदलती जाती है। क्योंकि पार्टी का उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि आज हर एक राजस्थान के व्यक्ति के मन में गुस्सा है क्योंकि वह अपने आप को अकेला महसूस कर रहा है।
मौजूदा सरकार को घेरेगी भाजपा की 3 दिसंबर से शुरू हो रही रथयात्रा
राजस्यवर्धन से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है कि शाम होने के बाद परिवार के लोग अपनी बेटियों को घर से बाहर भेजने में भी डरते हैं। ऐसे में भाजपा की यह रथयात्रा 3 दिसंबर से 200 विधानसभाओं में शुरू होगी और इस सरकार को घेरने का काम करेगी।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।