राजस्थान में बदले मौसम के अदांज, आज पश्चिमी जिलों में आएगी आंधी, और बढ़ेगी गर्मी

Published : May 30, 2022, 10:47 AM ISTUpdated : May 30, 2022, 12:25 PM IST
राजस्थान में बदले मौसम के अदांज, आज पश्चिमी जिलों में आएगी आंधी, और बढ़ेगी गर्मी

सार

राजस्थान में मौसम फिर बदलने लगा है अभी जहां रिमझिम बारिश के कारण माहौल खुशनुमा बना हुआ था वहीं कल से फिर आंधी चलने और तेज गर्मी पड़ने लगी है। ऐ मौसम अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहने की संभावना है।

सीकर. राजस्थान (rajasthan) में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जो आंधी व बरसात हो रही थी साथ गर्मी से जो राहत मिल रही थी अब खत्म होने वाली है। प्रदेश में एक बार फिर से तेज गर्मी पड़ने वाली है। जिसमें तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ लू भी सताएगी। पश्चिमी राजस्थान में इसका असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग व मौसम वैज्ञानिकों ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है। जिनके अनुसार प्रदेश में कम से कम एक सप्ताह तक बरसात की कोई संभावना नहीं है। हवाओं की दिशा भी पश्चिमी व उत्तरी हो गई है। ऐसे में तापमान में पारा तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। इधर, सोमवार की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। जबकि पश्चिमी राजस्थान में आज भी धूलभरी हवाएं चलने के आसार हैं।

30 से 40 किमी रफ्तार से चलेगी हवा, तीन डिग्री तक बढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की धूल भरी हवाएं चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। 

बरसात पर लगा विराम, बदली हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब बरसात पर कुछ दिनों के लिए विराम रहेगा। अगले आने वाले सात दिनों में बरसात की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में साफ मौसम में तेज धूप की तपन व बढ़ते तापमान से गर्मी में तेजी लौटेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अब पश्चिम व उत्तर से हवाएं चल रही है। जो तापमान को बढ़ाने वाली है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में आगे लू भी चल सकती है। रविवार को भी श्रीगंगानगर जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद करौली में 44.6, वनस्थली व चूरू में 44.2 तथा पिलानी में 44 डिग्री तापमान रहा।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में आंधी-तूफान का असर : जयपुर-भरतपुर संभाग में धूल के साथ चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात