राजस्थान में नवंबर में ही जमाने लगी सर्दी: शेखावाटी में तापमान 5 डिग्री से भी कम हुआ, बढ़ गई ठिठुरन

Published : Nov 22, 2022, 10:24 AM IST
राजस्थान में नवंबर में ही जमाने लगी सर्दी: शेखावाटी में तापमान 5 डिग्री से भी कम हुआ, बढ़ गई ठिठुरन

सार

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। अच्छी बारिश के बाद यहां लोगों को थोड़ी राहत मिली ही थी की अब ठंड की ठिठुरन लोगों को सताने लगी है। प्रदेश के शेखावटी में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जानिए आपके इलाके के ताजा हाल।

सीकर (sikar). राजस्थान में नवंबर महीने में ही भीषण सर्दी का असर शुरू हो चुका है। यहां अभी से ही तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों ने इस बार यहां रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का अनुमान जताया है। फिलहाल इस महीने में ही तापमान जमाव बिंदु के करीब रिकॉर्ड किया जा सकता है। वही कुछ इलाकों में दिसंबर में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 15 से 20 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में सुबह - शाम कोहरा भी छाया रहेगा। 

5 डिग्री से नीचे आया तापमान, इलाके में बढ़ी ठंड
सीकर के फतेहपुर में पिछले करीब 1 सप्ताह से तापमान 10 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। आज भी यहां तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे एक दिन पहले तापमान करीब 6 डिग्री के लगभग था। जयपुर मौसम केंद्र के राधेश्याम शर्मा के मुताबिक फिलहाल राजस्थान में अगले 1 सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम साफ रहने से यहां तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। वही सीकर चूरू समेत कुछ इलाकों में तापमान जमाव बिंदु के करीब भी पहुंच सकता है।

इस कारण माइनस में जाता है पारा
दरअसल राजस्थान में तेज सर्दी का मुख्य कारण यहां के मैदानी इलाके हैं। जहां जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर होता है। मैदानी इलाके होने के चलते यहां सर्दी और गर्मी दोनों का असर ही काफी ज्यादा समय तक बना रहता है। पिछले साल शेखावाटी में करीब -5 डिग्री के लगभग - 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पूरे राजस्थान में शेखावाटी ही एक ऐसा इलाका है। जहां तापमान लंबे समय तक माइनस में रिकॉर्ड किया जाता है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक इस बार प्रदेश में 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक भीषण सर्दी का असर रहेगा। इस दौरान आधे से ज्यादा राजस्थान में तापमान शून्य से 10 डिग्री के बीच रहेगा। साथ ही करीब 20 से 25 दिनों तक सुबह और शाम के समय लगातार कोहरा भी छाया रहेगा।

यह भी पढ़े- 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच