गुजरात चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा खेला: करोड़ों रुपए से भरी कार पकड़ाई, इतना कैश-गिनने में लगे घंटों

Published : Oct 13, 2022, 10:11 AM IST
गुजरात चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा खेला: करोड़ों रुपए से भरी कार पकड़ाई, इतना कैश-गिनने में लगे घंटों

सार

गुजरात चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा खेला हो गया। राजस्थान के सिरोही जिले में होती हुई गुजरात जा रही एक कार बरामद की गई है। कार से चार लोग पकडे गए हैं और अब चारों को ही अरेस्ट कर लिया गया है। उनके पास से करीब छह करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया है। 

सिरोही (राजस्थान). इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी गई है। संभावना है कि आने वाले एक या दो दिन में गुजरात चुनाव की तारीख भी जारी कर दी जाए। लेकिन गुजरात चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा खेला हो गया। राजस्थान के सिरोही जिले में होती हुई गुजरात जा रही एक कार बरामद की गई है। कार से चार लोग पकडे गए हैं और अब चारों को ही अरेस्ट कर लिया गया है। उनके पास से करीब छह करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया है। इस कैश को काउंट करने में ही चार घंटे का समय लग गया। कैश सरकारी तिजोरी में जमा कराने की तैयारी है। इस बीच आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान और गुजरात बार्डर पर हो गया खेला
 पुलिस का कहना है कि संभव है यह हवाला का पैसा हो। पैसा कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था, दोनो ही सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं। कार्रवाई बुधुवार को सिरोही जिले में की गई है। दरअसल सिरोही जिले की सीमा गुजरात स्टेट से टच होती है। अब गुजरात चुनाव से पहले यहां पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सिरोही जिले की मावल चौकी यहां पर स्थापित की गई है। चौकी पर सख्ती के दौरान नाकाबंदी के समय पुलिस ने एक कार पकडी और उसमें बैठे छगनलाल, दलाराम, प्रवीण और साहिल को बाहर निकाला। उसके बाद कार की तलाशी ली गई तो कार से दस से ज्यादा पैकेट निकले। 

विधानसभा चुनाव है इस वारदात की असली वजह
जांच पड़ताल की तो पता चला कि कार में रोकड़ा है। यह पैसा करीब छह करोड़ रुपए था। गिनने में काफी समय लगा। चारों लोग गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं और इनमें से दो व्यापारी हैं। रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक सही जवाब नहीं मिल सका है। उल्लेखनीय है कि पहले गुजरात में और उसके बाद राजस्थान में चुनाव होने हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर
RBSE 12th Result Out : राजस्थान में छोरियों ने मारी बाजी, देखिए 12वीं बोर्ड के टॉप-5 स्टूडेंट लिस्ट