ताइवान की दुल्हन और भारतीय दूल्हे ने अमिताभ-विराट के नाम पर मेहमानों को दिया सरप्राइज

Published : Jan 31, 2020, 02:14 PM ISTUpdated : Jan 31, 2020, 06:28 PM IST
ताइवान की दुल्हन और भारतीय दूल्हे ने अमिताभ-विराट के नाम पर मेहमानों को दिया सरप्राइज

सार

आमतौर पर हर शख्स अपने बच्चों की शादी यादगार बनाने कोई कसर नहीं छोड़ता। लेकिन कोटा की यह शादी कुछ अलग थी। जानिए..ऐसा क्या हुआ?

कोटा, राजस्थान. आपने शादियां बहुत देखी होंगी। शादियों में खाना भी खूब खाया होगा। किस्म-किस्म के व्यंजन चखे होंगे। शाही पकवानों का स्वाद उठाया होगा, लेकिन इस शादी में मेहमानों को कुछ अलग खाने को मिला। हालांकि खाने में वही सबकुछ था, जो अकसर शादियों में होता है, लेकिन साग-सब्जियां और अन्न बिलकुल अलग था। यहां रिसेप्शन में वीगन फूड परोसा गया। वीगन फूड अमिताभ बच्चन से लेकर विराट कोहली, आलिया भट्ट, कंगना रनौत आदि सेलिब्रिटीज की पहली पसंद है।


जीयो और जीने दो के सिद्धांत पर रिसेप्शन...
गुरुवार को कोटा में हुई यह शादी दो मायने में खास थी। पहला, यहां के रहने वाले नितिन की दुल्हन ताइवान की झन यू थीं। वे 15 मेहमानों के साथ यहां शादी करने पहुंची थीं। वहीं, शादी के रिसेप्शन में वीगन फूड सर्व किया गया। कहा जा रहा है कि कोटा में ऐसा पहली बार हुआ। नितिन 4 साल से जापान की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। इसी दौरान उनका झन यू से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

जानिए क्या है वीगन फूड..
यह शुद्ध शाकाहारी से भी बेहतर फूड होता है। यह पेड़-पौधों से मिलता है। इस फूड में दूध-दही और घी का इस्तेमाल नहीं होता। वीगन फूड एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे पहले वीगन फूड भोपाल और अहमदाबाद में हुईं शादियों में परोसा गया था। यह फूड जीयो और जीने दो के सिद्धांत पर है। यानी इसमें किसी जीव-जंतु का अहित नहीं होता। वहीं किसी भी प्रकार के कीटनाशक या केमिकल का भी यूज नहीं होता। इसमें अंडे-मीट या डेरी प्रोडक्ट्स भी नहीं होते। इनमें फल-सब्जियां, दाल-दलहनें, नट्स-सीड्स आदि शामिल होते हैं। वीगन फूड को लेकर धीरे-धीरे जागरुकता आ रही है। अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, आलिया भट्ट, आमिर खान जैसी सेलिब्रिटीज इसे अपने खान-पान का हिस्सा बना चुकी हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 शर्त पूरी करो और ले जाओ 70000, इंस्पेक्टर आपको देंगे अपनी पूरी सैलरी
Rare Crime of Rajasthan : 11वीं के छात्र ने किया 9वीं की छात्रा से रेप