राजस्थान के करौली से बड़ी खबर:फिल्मी स्टाइल में आए चोर, 500 साल पुरानी मूर्ति ले गए, 30 मिनट में 35 मूर्ति चोरी

Published : May 26, 2022, 12:13 PM ISTUpdated : May 26, 2022, 12:17 PM IST
राजस्थान के करौली से बड़ी खबर:फिल्मी स्टाइल में आए चोर, 500 साल पुरानी मूर्ति ले गए, 30 मिनट में 35 मूर्ति चोरी

सार

राजस्थान के कौरली जिले से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जहां कुछ चोर एक जैन मंदिर में फिल्मी स्टाइल में चोरी करने पहुंचे। बदमाश पांच सौ साल से भी ज्यादा पुरानी भगवान महावीर की मूर्ति समेत अन्य मूर्तियां गए। इतनी ही नहीं मंदिर में रखवाली कर रहे चौकीदार को बांधकर पीटा और मुंह में कपड़ा ठूंसकर भाग गए।

जयपुर (राजस्थान). राजधानी जयपुर में पिछले दिनों  एक के बाद एक दर्जन भर से भी ज्यादा जैन मंदिरों मे चोरी और लूटपाट की वारदातें सामने आई थीं। इन वारदातों में आठ थानों की पुलिस ने ऐडी से चोटी तक का जोर लगा दिया लेकिन बाद में गलता गेट पुलिस ने ये वारदातें खोली और कुछ बदमाशों को पकडा। इन वारदातों के बाद सिर्फ तीन दिन की शांति मिली और अब जयपुर को छोड़ करौली में बड़ी वारदात हो गई। पांच सौ साल से भी ज्यादा पुरानी भगवान महावीर की मूर्ति समेत अन्य मूर्तियां बदमाश ले गए। मंदिर संभालने वाले केयर टेकर कम चौकीदार  को बंधक बनाकर पीटा और उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के विरोध में अब पुलिस के खिलाफ जनता जुड़ने लगी है और बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। वारदात गढाचंद्र जी स्थित मंदिर में होना सामने आया है। 

अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के यंत्र, छत्र सब ले गए चोर
मिली जानकारी क अनुसार गुढाचंद्रजी कस्बे में स्थित जैन मंदिर में यह घटनाक्रम हुआ। आधा दर्जन से भी ज्यादा बदमाश देर रात मंदिर पहुंचे। मंदिर की देखभाल कर रहे चौकीदार को बंधक बनाया। उसके हाथ पैर बांधे और मुंह में कपडा ठूंस दिया। उसके बाद उसे पीटा और फिर मंदिर के ताले खोलकर वारदात को अंजाम दिया।

सिर्फ आधे घंटे में चुरा लीं 5 मूर्तियां
बता दें कि आधे घंटे की इस वारदात के दौरान करीब 35 मूर्तियां चोरी कर ली गई। इन मूर्तियों में अष्टधातु की मूर्तियां भी शामिल हैं। इन मूर्तियों के अलावा चांदी के छत्र और चांदी के यंत्र समेत पूजा का पूरा सामान बदमाश ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारी ने जैसे तैसे खुद को बंधन मुक्त किया और उसके बाद पड़ोस में सो रहे परिवार को जगाया। जब वारदात की जानकारी मिली तो हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इतना बडा और प्राचीन मंदिर होने के बाद भी पुलिस की गश्त व्यवस्था निरंतर नहीं रहती । इस घटना की जानकारी जैसे ही आज सवेरे लोगों के पास पहुंची मंदिर के बाहर भीड़ जमा होना शुरु हो गया। पहले पुलिस अफसर मंदिर पहुंचे और उसके बाद फोरेसिंक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें-चोरी की गई मूर्तियों को चिट्ठी के साथ वापस रख गए चोर, लिखा- हम परेशान है
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच