100 साल की दादी की इच्छा पूरी करने दो भाइयों ने की अनोखी शादी, हेलीकॉप्टर से ले आए दुल्हन

Published : Nov 27, 2020, 10:19 AM ISTUpdated : Nov 27, 2020, 10:23 AM IST
100 साल की दादी की इच्छा पूरी करने दो भाइयों ने की अनोखी शादी, हेलीकॉप्टर से ले आए दुल्हन

सार

देवली अरब निवासी अशोक मालव के एक बेटे पंकज सीए हैं तो दूसरे ललित किसान। अशोक मालव का कहना है कि उनके पिता मदनलाल रेलवे अधिकारी थे। वर्ष 1995 में उनका निधन हो गया। मेरी मां  काली बाई करीब 100 साल की हो गई हैं तो उनकी इच्छा पूरी करने के लिए दोनों दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई जाए। जिसे उन्होंने अपने बेटों बताई तो वे दादी की इच्छा पूरी करने की बात करने लगे।

कोटा ( Rajasthan) । दो भाइयों ने अपनी 100 साल के दादी की इच्छा पूरी करने के लिए अनोखी शादी की। एक साथ शादी करने के बाद अपनी-अपनी दुल्हन को एक ही हेलीकाप्टर में बैठकर घर पहुंचे। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। 

एक भाई सीए तो दूसरा है किसान
देवली अरब निवासी अशोक मालव के एक बेटे पंकज सीए हैं तो दूसरे ललित किसान। अशोक मालव का कहना है कि उनके पिता मदनलाल रेलवे अधिकारी थे। वर्ष 1995 में उनका निधन हो गया। मेरी मां  काली बाई करीब 100 साल की हो गई हैं तो उनकी इच्छा पूरी करने के लिए दोनों दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई जाए। जिसे उन्होंने अपने बेटों बताई तो वे दादी की इच्छा पूरी करने की बात करने लगे।

एक ही मैरिज गार्डन में हुई दोनों भाइयों की शादी
बताते हैं कि पंकज की शादी भावनीपुरा की कaमल और ललित की शादी दीपपुरा की रश्मिता से तय हुई। शादी समारोह बारां रोड स्थित मैरिज गार्डन में हुआ। दोनों की दादी काली बाई की इच्छा पूरी करने के लिए जयपुर से हेलीकॉप्टर मंगाया गया। इसके लिए दुल्हनों के गांव सहित मैरिज गार्डन और देवली अरब में हेलीपैड बनाए गए थे। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट