राहुल गांधी के सामने पाई-पाई का हिसाब देंगे अशोक गहलोत, भारत जोड़ो और राजस्थान के लिए है आज स्पेशल दिन

राजस्थन में आज गहलोत सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सीएम राहुल गांधी और जनता के सामने  पाई- पाई का हिसाब देंगे । वहीं भारत जोड़ो यात्रा के  जयपुर में 16 दिसंबर को यात्रा के 100 दिन पूरे होने के सेलिब्रेशन हुआ। इसके बाद सुबह पहले वैदिक मंत्रोचार के साथ इस यात्रा को शुरू किया गया। 
 

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 18, 2022 5:10 AM IST

जयपुर. कांग्रेस की भारत यात्रा का राजस्थान में 14 वा दिन है। जयपुर में 16 दिसंबर को यात्रा के 100 दिन पूरे होने के सेलिब्रेशन और फिर 17 दिसंबर को 1 दिन के विश्राम के बाद सुबह करीब 7:30 बजे यात्रा शुरू हुई। आज यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि सुबह पहले वैदिक मंत्रोचार के साथ इस यात्रा को शुरू किया गया। आज की इस यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान की महिला विधायक कृष्णा पूनिया भी साथ चलते हुए दिखाई दे रही है। बाकी दिनों की तरह आज भी सुबह से ही यात्रा में भारी भीड़ लगी हुई है। हालांकि राहुल गांधी के एक दिन दिल्ली चले जाने के चलते यात्रा आज रोज की बजाय 2 घंटे लेट शुरू हुई है। आज पूरे दिन में यात्रा करीब 23 किलोमीटर का सफर तय करने वाली है। रोज जो लंच ब्रेक 10:30 से 10:30 के बीच होता था आज 11:30 बजे होगा। फिर 3:30 बजे शुरू होकर यात्रा 6:30 बजे समाप्त हो जाएगी।

राजस्थान में सरकार के 4 साल पूरे होने पर जश्न
वही राजस्थान में सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज दौसा जिले के सिकंदरा में सरकार की ओर से एक एग्जीबिशन भी लगाया गया है। जिसने सीएम अशोक गहलोत और कई मंत्री राहुल गांधी को सरकार के 4 साल के कामों का ब्यौरा देंगे। आज यात्रा का रात्रि विश्राम दौसा जिले के बांदीकुई में होगा। आज राहुल गांधी जिस प्रदर्शनी को देखेंगे उसमें सरकार के तीस अलग-अलग विभागों की स्टॉल लगाई गई है। जिसमें पिछले 4 सालों में सरकार और विभागों ने जो काम किए हैं उनके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद हर डिस्ट्रिक्ट लेवल पर यह प्रदर्शनी होगी। जिसमें प्रभारी मंत्री हिस्सा लेंगे भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के बाद।

Latest Videos

 21 दिसंबर को यात्रा हरियाणा में करेगी एंट्री
राजस्थान में इस यात्रा के प्रवेश करने के बाद तक कोई बड़ी सभा नहीं हुई है। अब राजस्थान में वोटों को साधने के लिए अलवर में यात्रा के पहुंचते ही राहुल गांधी एक बड़ी सभा करने वाले हैं। कल यात्रा अलवर जिले में प्रवेश करेगी। राजस्थान में इस यात्रा का यह आखिरी जिला होगा। इसके बाद 21 दिसंबर को यात्रा हरियाणा में चली जाएगी। लेकिन 19 या 20 दिसंबर को अलवर के मालाखेड़ा में एक बड़ी सभा होने जा रही है। इसमें करीब 2 से 3 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस यात्रा में कभी राजस्थान के 12 जिलों से लोग पहुंचेंगे। वहीं जिन जिलों के कार्यकर्ता अभी तक इस यात्रा में नहीं आए हो उन्हें भी इस सभा में लाया जाएगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
दंतेवाड़ा में 28 नक्सलियों का एनकाउंटर, मुख्यमंत्री ने कहा- ये डबल इंजन सरकार का कमाल
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर