जानिए Twitter के नए CEO Parag Agrawal को कितनी मिलेगी सैलरी, क्या है उनकी टोटल नेटवर्थ

सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल पर इस वक्त  भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) की ही चर्चा हो रही है। क्योंकि उनको ट्विटर का नए सीईओ बनाया गया है। जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के सीटीओ (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) पराग को नया सीईओ चुना है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2021 3:42 PM IST / Updated: Nov 30 2021, 09:17 PM IST

अजमेर (राजस्थान). भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) ट्विटर का नए सीईओ बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर कोई उनके बारे में उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में डिटेल जानना चाहता है। गूगल पर सबसे ज्यादा लोग उनके पैकेज यानि सैलरी को लेकर सर्च कर रहे हैं। सब यही जानकारी जुटा रहे हैं कि आखिर ट्विटर का नए सीईओ कितना सैलरी मिलती होगी।

इतना होगा सलाना पैकेज और ये है नेटवर्थ
दरअसल, सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी के हिसाब से ट्विटर के नए सीईओ को सालाना सैलरी के रूप में 10 लाख डॉलर और कई तरह के बोनस मिलेंगे। भारतीय रुपए में कहें तो पराग का सालाना पैकेज 7.5 करोड़ है। इतना ही नहीं वह कंपनी के बोनस प्लान का भी हिस्सा होंगे। जहां टारगेट बोनस से उन्हें उनकी सैलरी का 150 परसेंट मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार पराग की टोटल नेटवर्थ 1.52 मिलियन डॉलर है।

Latest Videos

10 सालों में ट्विटर सीईओ ने किए इतने ट्वीट्स
लोगों को लगता है कि  ट्विटर का नए सीईओ पराग अग्रवाल ज्यादा ट्वीट्स नहीं करते होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है, उन्होंने पिछले 10 सालों यानि 2011 में नौकरी ज्वॉइन करने के बाद अब तक सिर्फ 3200 ट्वीट्स ही किए हैं। सीईओ के बाद उन्होंने पहला ट्वीट भी किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

कौन हैं पराग अग्रवाल
पराग और उनका परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। उनका जन्म  1984  में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (JLN) में हुआ था। कई सालों तक उनका पूरा परिवार जिसमें  माता-पिता और दादा-दादी धानमंडी और खजाना गली में बने एक किराए के मकान में रहते थे। पराग अग्रवाल के पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई में बीएमआरसी में नौकरी करते थे। इसलिए वह मुंबई में भी उनका रहना हुआ है। यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई की हुई है।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी से की है पराग ने पढ़ाई
पराग अग्रवाल के पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई में बीएमआरसी में नौकरी करते थे। इसलिए वह मुंबई में भी उनका रहना हुआ है। यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई की हुई है। वह आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के छात्र रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी किया है।

कई बड़ी कंपनियों में कर चुके हैं नौकरी
पराग ने साल 2011 में ट्विटर को ज्वॉइन किया था। इससे पहले वह याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके थे।  ट्विटर में उन्हें अक्टूबर 2017 में कंपनी का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बनाया था। पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है। दोनों ने अक्टूबर 2015 में सगाई करने के बाद जनवरी 2016 में शादी की थी। फिलहाल पराग पत्नी के साथ कैलिफॉर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। उनको एक बेटा भी है जिसका नाम अंश है।

यह भी पढ़ें-अजमेर के रहने वाले हैं Twitter के नए CEO Parag Agrawal, सालों छोटे से किराए के घर में रहे, जानें पूरा सफर

 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार