बेटी को खूब पढ़ाना चाहता था कपल, किताबें खरीदकर लौट रहे थे-रास्ते में सपना चकनाचूर

Published : Jul 12, 2019, 01:10 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 07:34 PM IST
बेटी को खूब पढ़ाना चाहता था कपल, किताबें खरीदकर लौट रहे थे-रास्ते में सपना चकनाचूर

सार

राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना में वैन की टक्कर से बाइक सवार दम्पती और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई। वैन चालक नशे में बताया जाता था। वो मौके से भाग निकला।  

भरतपुर। नशे में गाड़ी दौड़ा रहे एक एक शख्स ने पूरी फैमिली को कुचल दिया। हादसा बुधवार को चिकसाना क्षेत्र में हुआ। कपल अपनी दो बेटियों के साथ भरतपुर से अपने गांव दाउदपुर(फतेहपुर सीकरी, यूपी) लौट रहा था। तभी गांव से 20 किमी दूरी पर भरतपुर-रूपवास-धौलपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक को जबर्दस्त टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौत हो गई। बताया जाता है कि वैन का ड्राइवर नशे में था। हादसे के बाद वो घटनास्थल से भाग निकला।

-जब चारों के शव गांव लाए गए, तो जैसे पूरा गांव रो पड़ा। पुलिस के मुताबिक, मुन्ना लाल शर्मा (40), पत्नी पुष्पा (35) के संग बड़ी बेटी पल्लवी(14) को भरतपुर में किताबें दिलाकर लौट रहे थे। पल्लवी 10वीं में थी। उनके साथ छोटी बेटी खुशी (3) भी थी। देर शाम किताबें खरीदने के बाद सभी लोग भरतपुर से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

-जब चारों के शव गांव लाए गए, तो मानों पूरा गांव रो पड़ा। गुरुवार देर शाम चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट