नानी से मिलने पैदल राजस्थान से झारखंड निकल गए दो मासूम भाई, रास्ता तक खुद बच्चों को भी पता नहीं

Published : Nov 19, 2022, 10:39 AM ISTUpdated : Nov 19, 2022, 06:32 PM IST
 नानी से मिलने पैदल राजस्थान से झारखंड निकल गए दो मासूम भाई, रास्ता तक खुद बच्चों को भी पता नहीं

सार

राजस्थान के सीकर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग बच्चे अपनी नानी से मिलने के लिए राजस्थान से झारखंड पैदल निकल गए। जबकि उनको रास्ता तक याद नहीं था। हैरानी की बात यह है कि दोनों की उम्र करीब 6 साल से भी कम है।

सीकर (राजस्थान). सीकर के रींगस इलाके में दो नाबालिग ने अपनी नानी से मिलने के लिए 15 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर लिया। दोनों की उम्र करीब 6 साल से भी कम है। माता-पिता मजदूरी करने गए हुए था। इसी बीच दोनों अपनी नानी से मिलने के लिए निकल गए। जैसे ही माता पिता घर पहुंचे। तो उन्हें दोनों मासूम गायब मिले। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। करीब 40 मिनट ही पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला।

दोनों पैदल झारखंड में रहने वाली नानी से मिलने निकले थे
मामला सीकर के रींगस इलाके का है। दोनों सगे भाइयों के पिता दिनेश सुनील ने बताया कि शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने के लिए चले गए थे। शाम को करीब 8 बजे के लगभग जब दोनों घर लौटे। तो उनके दोनों बेटे अभिषेक ;5द्ध और अमित ;6द्ध दोनों घर पर नही थे। माता . पिता ने आसपास काफी तलाश की। लेकिन कुछ नही पता चल पाया। इसके बाद दिनेश सीकर के रींगस थाने पहुंचे। और यहां दोनों नाबालिग के लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने करीब 40 मिनट बाद रींगस . श्रीमाधोपुर मार्ग से दोनों को ढूंढ लिया। सुनील ने बताया कि जब उन्होने अपने बेटों से पूछ तो सामने आया कि दोनों अपनी झारखंड में रहने वाली नानी से मिलने के लिए निकले थे। लेकिन दोनों को रास्ते के बारे में कुछ नही पता था। ऐसे में वह पैदल ही निकल गए। रास्ते में उन्हे कुछ लोगों ने देखा भी था।

पुलिस ने पकड़कर परिवार को सौंप दिया
रींगस थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि जैसे ही दोनों नाबालिग के लापता होने की सूचना मिली। तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हुई। श्रीमाधोपुर पुलिस की पेट्रोलिंग यूनिट ने बताया कि उन्होने दोनों नाबालिग को इलाके से दस्तयाब कर लिया। जिसके बाद दोनों को वहां से लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें-सालों से बच्चे के लिए मन्नत मांग रहे थे दंपत्ति, फिर हुआ ऐसा लोग बोले- कुदरत का करिश्मा है ये

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट