सीकर में दर्दनाक हादसा: 3 मजदूरों को कार ने रौंद डाला...खून से सनी सड़क पर पड़ी रहीं लाशें...

Published : Jul 24, 2022, 01:07 PM IST
 सीकर में दर्दनाक हादसा: 3 मजदूरों को कार ने रौंद डाला...खून से सनी सड़क पर पड़ी रहीं लाशें...

सार

राजस्थान के सीकर जिले में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हो गया। जहां तेज रफ्तार में जा रही एक बोलेरो गाड़ी ने तीन मजूदरों को रौंद डाला। इस हदासे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा अभी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना थाना इलाके में बीती रात काम से घर लौट रहे तीन मजदूरों को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। जो अब भी जिंदगी व मौत के बीच झूल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।  

स्कूल में कर रहे थे निर्माण कार्य 
पुलिस के अनुसार दौसा का लालसोट निवासी राकेश निवासी (25), गिंदीलाल (42) और मोहर सिंह नीमकाथाना में कच्ची झोपडिय़ों में रहकर मजदूरी करते थे। इन दिनों वे आगवाड़ी फाटक के पास एक स्कूल में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे थे। जहां शनिवार को दिनभर काम करने के बाद तीनों देर शाम को पैदल ही घर की तरफ लौट रहे थे।  इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि  राकेश व गिंदीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर केातवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद तीनों को नीमकाथाना के राजकीय कपिल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राकेश व गिंदीलाल की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, घायल मोहर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया। जहां वह अब भी उपचाराधीन है।

मौके पर जुटी भीड़, फरार हुआ बोलेरो चालक
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, मजदूरों को रौंदने के बाद बोलेरो चालक मौके से तुरंत फरार हो गया। लोगों ने उसे पकडऩे की भी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

अस्थाई झोपडिय़ों में रह रहे थे मजदूर
जानकारी के अनुसार मजदूर दौसा निवासी थे। जो नीमकाथाना में  अस्थाई कच्ची झोपडिय़ां बनाकर रह रहे थे। शनिवार को स्कूल से वे इन्हीं झोपडिय़ों में पहुंचने के लिए रवाना हुए थे। पर बीच रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें-हरियाणा का हैवान मामा: 2 भांजियों और 2 भांजों का करता यौन शोषण, फिर जानवरों की तरह पीटता...खौफनाक है कहानी
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल