4 दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात, दो सगी बहने दुल्हन बनकर आईं और कर गईं गजब का कांड

Published : Nov 14, 2019, 08:13 PM IST
4 दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात, दो सगी बहने दुल्हन बनकर आईं और कर गईं गजब का कांड

सार

बुधवार रात भरतपुर में परिवार के सभी लोग शादी का जश्न मना रहे थे। ससुरालवालों ने दोनों नई नवेली दुल्हनों पहली बार घर का खाना बनवाया था। इसी दौरान दोनों ने खाने में जहर मिला दिया और घरवालों को परोस दिया। फिर ससुरालवालों के बेहोश होते ही वह 2 लाख रुपए और गहने लेकर  रफूचक्कर हो गईं

भरतपुर (राजस्थान). शादी के पांचवें दिन दो शातिर दुल्हनों ने अपने ससुराल में ऐसा कांड कर दिया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। वह शादी की खुशियां तो लेकर आईं, लेकिन चार दिन वह अपने ससुरालवालों को मौत के मुंह में धकेल गईं। हालांकि किसी की मारे जाने की खबर नहीं है। वह पैसे के लालच में सबको खाने में जहर देकर रफूचक्कर हो गईं।

दोनों दुल्हन हैं सगी बहने
दरअसल, राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले रामकिशन ने अपने दो बेटे भूरा और नाहर सिंह की शादी दो सगी बहन सीमा और शिवानी के साथ शादी 8 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बरेली  की रहने वाली दो बहनों के साथ पूरी  रीति-रिवाज के साथ कराई गई थी। इसके बाद दोनों बहनों को यूपी से राजस्थान लाया गया था।

 रात में ही नगद और गहने लेकर हो गईं रफूचक्कर
बुधवार रात भरतपुर में परिवार के सभी लोग शादी का जश्न मना रहे थे। इस लिए घर के सभी लोग वहां व्यस्त थे। ससुरालवालों ने दोनों नई नवेली दुल्हनों पहली बार घर का खाना तैयार करवाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों ने खाने में जहर मिला दिया और उनको परोस दिया। जिसके बाद सभी परिवाले सोने के लिए चल गए। जैसे ही ससुरालवाले बेहोश हुए तो उन्होंने अपना असल रंग दिखा दिया।  सीमा और शिवानी ने मिलकर घर के अंदर रखे 2 लाख रुपए नगदी और गहने समेट कर रात में ही वहां से भाग गईं।

पड़ोसियों हुई अनहोनी की अशंका
जब सुबह काफी देर हो जाने के बाद शादी वाले घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों कुछ अनहोनी की अशंका हुई। वह सभी घर के अंदर पहुंचे तो सभी बेहोशी की हालत में पड़े थे। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पूरे परिवार के लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस को इस मामले की सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल