घर जा रही महिला को लिफ्ट दी, शराब पिला दोस्त के साथ मिल किया गैंगरेप, फोटो भेज वही काम करने को बुलाए और दोस्त

Published : Jun 21, 2022, 06:31 PM ISTUpdated : Jun 21, 2022, 06:33 PM IST
घर जा रही महिला को लिफ्ट दी, शराब पिला दोस्त के साथ मिल किया गैंगरेप, फोटो भेज वही काम करने को बुलाए और दोस्त

सार

राजस्थान के उदयपुर में एक ऑटो ड्राइवर ने दोस्त के साथ मिलकर महिला से किया गैंगरेप। फिर जबरदस्ती शराब पिलाकर अश्लील फोटों भेज और दोस्त बुला कराया वहीं काम।  बेहोश हालत में पीड़िता को सुनसान झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए आरोपी....

उदयपुर (udaipur). राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर में नारी शक्ति के साथ हुए अत्याचार का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। ऑटो ड्राइवर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर महिला का गैंगरेप किया, और पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर चले गए। घटना के बाद महिला खुद ही थाने पहुंची और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल उदयपुर की सवीना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

इस तरह अंजाम दिया घटना को
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को वह रेती स्टैंड के बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ऑटो लेकर आया। पीड़िता सवीना जाने के लिए ऑटो में बैठी। जिसमें 2 सवारियां पहले से भी मौजूद थी। थोड़ी दूर चलने के बाद दोनों सवारियां उतर गई। इसके बाद ऑटो ड्राइवर उसे शराब ठेके के पास ले गया। जहां उसने एक दोस्त को और बुला लिया। दोनों महिला को जबरन पास की एक कॉलोनी में सुनसान झाड़ियों में ले गए। जहां उन्होंने रेप कर महिला को जबरदस्ती शराब भी पिलाई।

आरोपी ने पीड़िता की फोटो भेज और दोस्तों को बुलाया
पीड़ित महिला को शराब पिलाने के बाद आरोपी ने उसकी प्रायवेट फोटो अपने दो दोस्तों को भेज वहां बुलाया। सभी ने बारी- बारी से महिला से रेप किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में महिला को वहीं छोड़कर चारों आरोपी फरार हो गए। इसके बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची और उनको पूरी आपबीती बताई। मामले की जांच डीएसपी चेतना भाटी ने महिला के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच करते हुए  पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया साथ ही किसी भी आरोपी से कुछ पहचान के बारें में पूछताछ की, जिस पर पीड़िता ने बताया कि वह किसी को भी नहीं जानती है। साथ ही महिला ने  कहा कि यदि आरोपी सामने आते है तो वह उनको पहचान लेगी। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट