कांग्रेस नेता ने कहा- राजधर्म निभाने का समय आ गया है गहलोत जी, धमकी के बाद क्यों नहीं दी गई सुरक्षा

Published : Jun 29, 2022, 09:57 AM ISTUpdated : Jun 29, 2022, 02:05 PM IST
कांग्रेस नेता ने कहा- राजधर्म निभाने का समय आ गया है गहलोत जी, धमकी के बाद क्यों नहीं दी गई सुरक्षा

सार

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए कहा- धमकी मिलने के बावजूद भी “कन्हैया” को सुरक्षा उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई, कातिलों के साथ साथ पुलिस प्रशासन भी बराबर का दोषी है। SSP DIG के खिलाफ अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं की गयी

जयपुर. राजस्थान के उदयपुर में हुई हिंसा के बाद प्रदेश में 24 घंटे के लिए इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है। इसके साथ-साथ ही कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विपक्ष लगातार हमले कर रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजधर्म निभाने की भी सीख दी है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की लापरवाही पर सवाल भी उठाए हैं। 

क्या कहा आचार्य प्रमोद कृष्णम ने
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए कहा- धमकी मिलने के बावजूद भी “कन्हैया” को सुरक्षा उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई, कातिलों के साथ साथ पुलिस प्रशासन भी बराबर का दोषी है। SSP DIG के खिलाफ अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं की गयी, क्या राजस्थान में सरकार का इक़बाल बिलकुल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि राजधर्म निभाने का समय आ गया है गहलोत जी। 

राहुल गांधी ने भी किया था ट्वीट 
उदयपुर की घटना के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि- "उदयपुर में हुई जघन्य हत्या से मैं बेहद स्तब्ध हूं। धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इस हैवानियत से आतंक फैलाने वालों को तुरंत सख्त सजा मिले। हम सभी को साथ मिलकर नफरत को हराना है। मेरी सभी से अपील है कि शांति और भाईचारा बनाए रखें।'

क्या है मामला
दरअसल, उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया में नूपूर शर्मा के समर्थन में एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के बाद हत्यारों ने उसे धमकी दी थी। जिसकी शिकायत कन्हैयालाल ने थाने में दी थी। मंगलवार शाम हत्यारे कन्हैयालाल की दुकान में पहुंचे और उसकी बर्बर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने हत्या के 4 घंटे के बाद ही आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ भी की जा रही है।  

राजस्थान में इंटरनेट बंद
घटना के बाद एक महीने के लिए पूरे राजस्थान में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं, किसी तरह की अफवाह को रोकने के लिए पूरे राजस्थान में इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गई है। इसके साथ ही उदयपुर के 7 थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें- Udaipur Talibani murder case: 2022 में गहलोत सरकार ने 3 बार लगाया कर्फ्यू, 6 महीने में 4 जिलों में तनाव 

इसे भी पढ़ें- उदयपुर हत्याकांड में अब तक का 15 बिग अपडेटः हत्यारों की गिरफ्तारी से लेकर NIA की एंट्री तक...

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची