लेक्चर के दौरान मंच पर बैठी महिला टीचर को एक शिक्षक ने किया KISS, देखते रह गए बच्चे

Published : Feb 05, 2020, 04:32 PM IST
लेक्चर के दौरान मंच पर बैठी महिला टीचर को एक शिक्षक ने किया KISS, देखते रह गए बच्चे

सार

राजस्थान में एक शिक्षक की घिनौनी करतूत देखने को मिली है। वह अपने स्कूल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर और महिला शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करते हुए मैडम को किस कर लिया।

करौली (राजस्थान). कहते हैं शिक्षक श्रेष्ठ गुणों से परिपूर्ण होता है। इसलिए उसका सम्मान छात्रों के अलावा उनके पैरेंट्स भी करते हैं। लेकिन राजस्थान में एक टीचर की शिक्षा के मंदिर में ऐसी शर्मनाक हरकत सामने आई है। जिसको देखकर स्कूल के बच्चे भी शर्मिंदा हो गए। 

टीचर मंच परा आया और मैडम को कर लिया किस
दरअसल, यह घटना हिंडौन के करसौली उच्च माध्यमिक विद्यालय की बताई जा रही है। जहां एक टीचर अपने स्कूल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर महिला शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आया। इतना ही नहीं वह मैडम के करीब आया और उनको  KISS कर लिया। युवक की इस हरकत को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर शिक्षक की इस घिनौनी करतूत वीडियो वायरल हो रहा।

सबके सामने करने लगा अश्लील हरकतें...
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त की है, जब स्कूल में बच्चों के लिए व्यवसायिक एक्सपोजर शिविर का आयोजिन किया गया था। एक महिला शिक्षक छात्रों को उसके फायदे और उसके बारे में जानकारी दे रही थी। मंच पर और भी कई शिक्षक मौजूद थे। इसी दौरान स्टेज पर टीचर आया और महिला शिक्षिका के साथ अश्लील हरकते करने लगा। बच्चों ने शर्म से अपना सिर झुका लिया।

टीचर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 
वीडियो वायरल होने के बाद यह बात जिला शिक्षा अधिकारी गणपत लाल मीणा पहुंच गई। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा-हम मामले की जांच करवाते हैं। अगर घटना सही होगी तो टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट