मामूली बात पर हैवान बना शख्स, धारदार हथियार से बीवी और चार बच्चों को काट डाला, फिर खुद लगा ली फांसी

Published : Dec 25, 2020, 02:40 PM ISTUpdated : Dec 25, 2020, 02:55 PM IST
मामूली बात पर हैवान बना शख्स, धारदार हथियार से बीवी और चार बच्चों को काट डाला, फिर खुद लगा ली फांसी

सार

जांच में अभी तक हत्या और आत्महत्या के पुख्ता कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल, चर्चा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार में विवाद हो रहा था। वहीं, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 


उदयपुर (Rajasthan) । राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपने पत्नी और चार बच्चों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया। इसके बाद खुद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरूआती  जांच में यह बात सामने आ रही कि बीती रात वह अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। यह घटना खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के रोबिया गांव की है। 

एक के बाद एक लाश देख डर गए लोग
आज सुबह गांव के लोगों ने पेड़ पर रणजीत (35) फांसी पर लटकती लाश देखी। इसके बाद हड़कंप मच गया। लोग उसके घर पहुंचे तो डर गए। बताते हैं कि घर में उसकी पत्नी कोकिल (30),  बेटी जसोदा (6), बेटे लोकेश (5) बेटी  गंजी(4 और गुड्डी (1) की खून से सनी लाश पड़ी थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

जांच में यह बात आ रही सामने
जांच में अभी तक हत्या और आत्महत्या के पुख्ता कारणों का पता नहीं लग पाया है। चर्चा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार में विवाद हो रहा था। वहीं, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, बताते हैं कि आसपास के लोगों ने बताया कि बीती रात रणजीत का उसकी पत्नी से झगड़ा हो रहा था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उसने ही वारदात को अंजाम देने के बाद खुदकुशी कर लिया। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल