खून से लथपथ पति की मदद के लिए मिन्नतें करती रहीं पत्नी, वो चीखती रही और लोग बनाते रहे वीडियो

Published : Feb 27, 2020, 07:30 PM IST
खून से लथपथ पति की मदद के लिए मिन्नतें करती रहीं पत्नी, वो चीखती रही और लोग बनाते रहे वीडियो

सार

राजस्थान के सिरोही में एक्सीडेंट में घायल खून से लथपथ पति को अस्पताल पहंचाने के लिए पत्नी ने मदद के लिए राहगीरों से चीखते हुए मिन्नतें करती रही। लेकिन लोगों ने मानवता तो नहीं दिखाई बल्कि उनका वीडियो बनाते रहे।    

सिरोही. अक्सर देखा है कि कई हादसे तो दूसरों को बचाने के चक्कर में हो जाते हैं। ऐसा ही एक एक्सीडेंट राजस्थान में हुआ। जहां बाइक पर जा रहे दंपती के सामने अचानक एक बंदर आ गया तो उसको बचाने के चक्कर में उनकी बाइक फिसल गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पत्नी चीख हुए मदद मांगती रही और लोग बनाते रहे वीडियो
दरअसल, यह घटना गुरुवार के दिन सिरोही जिले में दांतराई कस्बे हुआ। हादसे में चंपतलाल नाम  का युवक घायल हो गया और उसके सिर से खून बहता रहा। पत्नी ने मदद के लिए राहगीरों से चीखते हुए मिन्नतें करती रही। वह रोते हुए कहते रही कि प्लीज कोई इनको अस्पताल पहुंचा दीजिए। लोगों ने मानवता तो नहीं दिखाई बल्कि उनका वीडियो बनाते रहे।

एसडीएम तड़पते युवक को अपनी कार से पहंचाया अस्पताल
जानकारी के मुताबिक, हादसे वाली सड़क से गुजर रहे एसडीएम गोविंद सिंह ने घायल को तड़पते हुए देखा तो उन्होंने अपनी निजी कार से युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अच्छा है कि युवक हादसे के समय चंपतलाल ने हेलमेट पहन रखा था, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल