41 साल की महिला तानों से तंग आकर एक बेटे की चाहत तक देती रही बच्चों को जन्म

Published : Nov 22, 2019, 06:36 PM ISTUpdated : Nov 22, 2019, 06:51 PM IST
41 साल की महिला तानों से तंग आकर एक बेटे की चाहत तक देती रही बच्चों को जन्म

सार

बढ़ती आबादी सिर्फ एक फैमिली नहीं, समाज और देश पर भी बोझ होती है। यह जानते-समझते हुए भी बेटे की चाहत में कई परिवार बच्चे पैदा करने से पीछे नहीं रहते। इस 41 साल की महिला ने 12वें प्रयास में बेटे को जन्म दिया।

चुरू(राजस्थान). बेटे की चाहत में यहां की 41 वर्षीय महिला ने 12 बच्चे पैदा कर दिए। इस महिला का नाम है गुड्डी। मामला चुरू जिले की तारानगर तहसील के झाड़सर गांव का है। गुड्डी के पहले से ही 11 बेटियां हैं। लेकिन बेटे की चाहत में उसने 12वें बच्चे को जन्म दिया। महिला की तीन बेटियों की शादी हो चुकी हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 22 साल है। बड़ी बेटी भी मां बन चुकी है। यानी महिला का बेटा पैदा होते ही मामा बन गया है।


20 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर महिला को चूरू के राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हैरानी की बात है कि महिला को अपनी 11 बेटियों के ठीक से नाम तक याद नहीं है। महिला ने कहा कि बेटा न होने पर लोग उसे ताना मारते थे। उसका पति भी वंश बढ़ाने के लिए बेटा चाहता था। अब बेटा होने के बाद वो बहुत खुश है। महिला का पति कृष्ण कुमार गांव में ही चाय की दुकान चलाता है। महिला की एक बेटी की शादी धीरवास, जबकि दो की शादी नापासर में हुई है।

हालांकि महिला अपनी बेटियों से भी बहुत प्यार करती है। उसने बताया कि उसकी 3 बेटियां निजी हॉस्पिटल में पढ़ती हैं। बाकी सरकारी स्कूल में। दो बेटियां अभी बहुत छोटी हैं। इतने बच्चों की परवरिश में उसे कोई दिक्कत नहीं होती? इस सवाल पर महिला सिर्फ मुस्करा देती है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची