राहुल गांधी की यात्रा में राजस्थान की महिलाएं शामिल, बेटी मिराया के साथ कदमताल कर रहीं प्रियंका गांधी

सोमवार को यात्रा में प्रदेशभर की महिलाएं राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कदम से कदम मिलाएंगी। 12 दिसंबर को सिर्फ महिलाओं के ही यात्रा में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन अब प्लान बदल दिया गया है, अब पुरुष और महिलाएं सभी इस यात्रा में चल रहे हैं। इस दिन की यात्रा को महिला शक्ति पदयात्रा नाम दिया गया है।

Ujjwal Singh | Published : Dec 12, 2022 2:59 AM IST / Updated: Dec 12 2022, 10:01 AM IST

जयपुर( Rajasthan). राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले 8 दिन से राजस्थान में चल रही है। रविवार शाम को पहली बार यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। 11 दिसंबर को बूंदी जिले के लाखेरी में यात्रा पहुंची। प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मिराया भी यात्रा में शामिल हुईं। सोमवार को यात्रा में प्रदेश के कई हिस्सों की महिलाएं राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कदम से कदम मिला रही हैं। 12 दिसंबर को सिर्फ महिलाओं के ही यात्रा में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन अब प्लान बदल दिया गया है, अब पुरुष और महिलाएं सभी इस यात्रा में चल रहे हैं। इस दिन की यात्रा को महिला शक्ति पदयात्रा नाम दिया गया है।

गौरतलब है कि रविवार को यात्रा का नाइट कैम्प बाबई में था। सोमवार को सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा बाबई से शुरू हुई है। सोमवार को यात्रा में नारी शक्ति का बड़ा हुजूम नजर आ रहा है। राहुल गांधी की यात्रा में राजस्थान के कोने- कोने से आई हुईं महिलाएं शामिल हुई हैं। यात्रा बाबई कैम्प से निकल गई है। 4 दिसम्बर से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है।

Latest Videos

सवाई माधोपुर में प्रवेश करेगी यात्रा
गौरतलब है कि 4 दिसंबर से राजस्थान में चल रही राहुल की यात्रा इसके बाद सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश कर जाएगी। बता दें कि 4 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान के झालावाड़ जिले के चंवली में प्रवेश की थी। तब से यह यात्रा हाड़ौती संभाग के झालावाड़ जिले फिर कोटा उसके बाद बूंदी जिले में चल रही है। बीते दिन यात्रा बूंदी जिले के बलदेवपुरा से शुरू हुई थी, जो 2 फेज में चलकर 19 किलोमीटर का सफर तय कर लाखेरी स्टेशन पहुंची। यहां के बाद गाड़ियों से यह यात्रा बाबई पहुंची थी जहां रविवार को रात्रि विश्राम किया गया।

हिमाचल के नए सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल हो फिर यात्रा में लौटे राहुल गांधी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को शपथ दिलाने राहुल गांधी भी पहुंचे थे। वहां शपथ ग्रहण के बाद वह वापस यात्रा में लौट आए। उनके साथ यात्रा में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड उर्फ राजा, खेल मंत्री अशोक चांदना, कृष्णा पूनिया यात्रा में रविवार को चले। यात्रा की सुबह की शुरुआत के दौरान पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और फिर सचिन पायलट भी नजर आए थे। राहुल गांधी लंच ब्रेक के दौरान हेलीकॉप्टर से सवाई माधोपुर गए। फिर चार्टर प्लेन से दिल्ली होते हुए हिमाचल प्रदेश शिमला पहुंचे। वहां पर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts