दादा के साथ जा रही थी 4 साल की पोती, अचानक लगा एक झटका और मासूम का कट गया गला

Published : Jan 09, 2020, 07:29 PM IST
दादा के साथ जा रही थी 4 साल की पोती, अचानक लगा एक झटका और मासूम का कट गया गला

सार

राजस्थान में दादा के साथ बाइक पर जा रही 4 साल की पोती की चाइनीज मांझे से गला कट गया। इलाज के 24 घंटे हो जाने के बाद मासूम दर्द से कराह रही है। 

चुरू (राजस्थान). चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी आए दिन इसके जरिए हो रहे हादसे हो रहे हैं।  ऐसी ही एक खबर राजस्थान से आई है। जहां अपने दादा के साथ बाइक पर जा रही 4 साल की बच्ची की चाइनीज मांझे से गला कट गया। मासूम चीखत हुए नीचे गिर गई।

 डॉक्टरों ने बच्ची की हालत बताई गंभीर
दरअसल, यह घटना चुरू जिले में बुधवार को सुबह हुई है। जहां बच्ची जया के साथ यह हादसा हुआ। आनन-फानन में बुजुर्ग ने इसकी खबर अपने बेटे-बहू को दी। इसके बाद मासूम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत अभी गंभीर बताई है।

24 घंटे बाद भी दर्द से कराह रही है मासूम
चिकित्सकों ने बच्ची स्थिति को क्रिटिकल बताते हुए इलाज शुरू किया और उसको करीब 24 टाके आए हैं। इलाज के 24 घंटे हो जाने के बाद मासूम दर्द से कराह रही है। उसके दर्द को देख पूरा परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने पुलिस के पास जाकर तुरंत शहर में चाइनीज मांझे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट