पति की मौत के बाद महिला को शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार

Published : Apr 25, 2022, 09:31 PM IST
पति की मौत के बाद महिला को शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार

सार

राजस्थान के सीकर में 23 साल के एक युवक ने विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। महिला ने फतेहपुर थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर थाना इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 23 वर्षीय सुनील कुमार ने पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके साथ मारपीट कर अकेली छोड़कर फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पति की मौत के बाद दो साल तक बनाए संबंध
फतेहपुर कोतवाली थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि थाना इलाके की महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद से गोडिया गांव निवासी सुनील कुमार उसे शादी करने का झांसा दे रहा था। सुनील ने किराये के मकान में उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म भी किया। बाद में उसके साथ मारपीट कर अकेली छोड़कर फरार हो गया। 

मामले में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो वह घर से गायब मिला। बाद में मोबाइल कॉल डिटेल व मुखबीर की जानकारी पर आरोपी को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से मामले में पूछताछ की गई।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO