Horoscope Today आज का राशिफल 3 दिसंबर 2021: मेष वालों की बिगड़ सकती है सेहत, कर्क वालों को मिलेगी खुशखबरी

3 दिसंबर, शुक्रवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन विशाखा नक्षत्र दोपहर 01.09 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2021 12:12 PM IST

उज्जैन. 3 दिसंबर, शुक्रवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। वृश्चिक राशि में पहले से ही केतु स्थित है। एक ही राशि में चंद्रमा और केतु के होने से ग्रहण योग इस दिन बन रहा है। साथ ही इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बनेगा। इन सभी शुभ-अशुभ योगों का असर 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज सफल रहेगा और आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप उसमें बढ-चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। 
उपाय- साबूत पीली हल्दी का दान करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, इसलिए अपने प्रयासों को जारी रखें। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको लंबी परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। 
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खरीदारी करनी होगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। 
उपाय- बच्चों को चॉकलेट बांटें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
उपाय- किन्नर को हरी चूड़ियां दान करें। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की भी सोचेंगे। यदि ऐसा किया, तो यह आपको लाभ देगा, इसमें आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रह सकता है। आज आपको अपनी बहन व भाई के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।
उपाय- सुहागिन महिला को कुंकुम भेंट करें।  

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आपको आलस्य व आराम को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को गति प्रदान कर पाएंगे और अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है। आज का दिन आपके पारिवारिक बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है। 
उपाय- गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्य क्षेत्र में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। व्यस्तता के बीच आज आप अपने पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। 
उपाय- किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
सामाजिक व व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका भरपूर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। साहस और बुद्धिमानी से ही आप इन लोगों को पराजित कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ कारण से चिंता करने वाला रहेगा। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने नहीं देना है, नहीं तो वह विचार आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। 
उपाय- अपनी राशि का नग धारण करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रोजमर्रा के कार्यों के प्रति आपको विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप उन्हे बहुत लंबे समय से टालते आ रहे थे, अब उन्हें पूरा करने का समय है। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए संपर्कों से लाभ होगा। यदि उनका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी कठिनाई से पूरा होगा। 
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके बारे में पहले परिवार वालों से राय-मशविरा जरूर लें।
उपाय- किसी गरीब परिवार की मदद करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है।  व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए उच्च अधिकारियों से लाभ उठाने का रहेगा। साझेदारी में किए गए व्यापार से भरपूर लाभ मिल सकता है।
उपाय- किसी मजदूर को भोजन करवाएं। 
 

Share this article
click me!