समुद्र शास्त्र: बहुत ही किस्मत वाली होती हैं ऐसी लड़कियां, साधारण इंसान को भी बना देती हैं मालामाल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के अंगों की बनावट और शरीर पर उपस्थित चिह्नों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर बताया गया है कि कौन सी महिलाएं अपने पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2021 12:04 PM IST / Updated: Dec 02 2021, 05:47 PM IST

उज्जैन. समुद्र शास्त्र वैदिक ज्योतिष की ही एक शाखा है। इसमें व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित चिह्न, तिल और अंगों की बनावट, रंग आदि को देखकर उसके गुण और दोषों को बारे में जानकारी दी जाती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष चिह्नों से युक्त लड़कियों का विवाह जिन लोगों से होता है, उनका जीवन भी सुखमय हो जाता है और उन्हें धन आदि किसी मामले में कोई कमी नहीं रहती। आगे जानिए इन चिह्नों के बारे में…

भाग्यशाली होती हैं ऐसे माथे वाली लड़कियां
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस लड़की का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए, नरम हो तो ऐसी लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे माथे वाली लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के बल पर कुल का नाम रोशन करती हैं।

भाग्यवान होती हैं ये स्त्री
जिस लड़की की आंखों के ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की लालिमा लिए हुए और आंखों की पुतली काली व सफेद भाग दूध के समान हो तो वह बहुत ही भाग्यवान मानी जाती है। जिसकी चाल राजहंस के समान और जिसकी कमर बाघ के समान पतली हो। ऐसी स्त्री सभी सुखों को भोगने वाली मानी जाती है।

नाक पर तिल होना
जिन लड़कियों को नाक के अगले हिस्से पर तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां धन के मामले में बहुत भाग्यवान होती हैं। ये जहां भी जाती हैं वहां समृद्धि बनी रहती है। नाक के अगले हिस्से में तिल को धन, संपन्नता का संकेत माना जाता है।

पैर के अंगूठे की बनावट
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस लड़की के पैर का अंगूठा गोल, उठा हुआ और लालिमा लिए हुए होता हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियों को उनके पति के लिए भी बहुत सौभाग्यवर्धक माना गया है। 
 

ज्योतिष में स्वभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें


होठों के तिल बढ़ाते हैं खूबसूरती, इनसे जान सकते हैं आप किसी का भी नेचर और फ्यूचर

समुद्र शास्त्र: सिर की बनावट से भी जान सकते हैं लोगों के नेचर और फ्यूचर के बारे में खास बातें

ये हैं कुंडली में बनने वाले 10 शुभ योग, जानिए इनमें जन्में लोगों का स्वभाव कैसा होता है

ज्योतिष में बताए गए हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानिए इनमें जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है

शरीर के इन 4 हिस्सों पर हो तिल तो मिलते हैं शुभ फल, ऐसे लोगों को नहीं होती पैसों की कमी

 

Share this article
click me!