Shani in Kumbh Rashi: 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि, किसकी चमकेगी किस्मत और किसके शुरु होंगे बुरे दिन?

Published : Apr 29, 2022, 10:33 AM IST
Shani in Kumbh Rashi: 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि, किसकी चमकेगी किस्मत और किसके शुरु होंगे बुरे दिन?

सार

ग्रहों का न्यायाशीध कहा जाने वाला ग्रह शनि 29 अप्रैल, शुक्रवार को राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। शनि एक राशि में ढाई साल तक रहता है। इसी क्रम में शनि 30 साल बाद कुंभ राशि (Shani in Kumbh Rashi) में आया है।

उज्जैन. शनि के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति के जीवन पर भी दिखाई देग। शनि 4 जून को वक्री होगा और 12 जुलाई को पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। मकर और कुंभ दोनों ही शनि के स्वामित्व की राशि है। अगर ये कहा जाए कि शनि अपने एक घर से निकलकर दूसरे घर में प्रवेश कर रहा है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आगे जानिए शनि (Saturn Horoscope 2022) के कुंभ में आने से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा…

मेष राशि
शनि का दसवें स्थान पर होना आपकी हर इच्छा पूरी करवा सकता है। विद्यार्थियों के लिए को मनचाही सफलता मिलने के योग इस दौरान बन रहे हैं। शनि के कुंभ राशि में आने से इस राशि के लोगों का शानदार इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। नई नौकरी खोजने के लिए भी समय उत्तम है। शनि की ये स्थिति आपके लिए शुभ फल देने वाली है। 

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों की कुंडली में शनि नौवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं, जो इनके लिए शुभ फलफायद होते हैं। इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम इस दौरान हो सकते हैं। अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर आप नया मुकाम हासिल करेंगे। 

मिथुन राशि
इस राशि के लिए शनिदेव का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। किसी काम को पूरा होने में बाधा आ सकती है, लेकिन फिर आप सफल रहेंगे। धर्म और आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। आपके निर्णयों की सभी लोग तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सेहत का भी ध्यान रखें।

कर्क राशि
शनि का आयु भाव में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद और गहरा सकते हैं। ऑफिस में किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें। 

सिंह राशि
शनि के कुंभ राशि में आने से पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।  इस राशि के लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन धन लाभ के योग बनाएगा। इन्हें परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शनि के गोचर से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। नौकरी में भी नए अवसर मिल सकते हैं। 

कन्या  राशि
समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनि के राश परिवर्तन से समय आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोगों को धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के अवसर बनते नजर आ रहे हैं प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, भविष्य में इससे आपको फायदा हो सकता है। 

तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन सफलता देने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफला मिलेगी। विदेशी में नौकरी के लिए आवेदन किया है तो मनचाही सफलता मिल सकती है। कोई भी बड़ा काम या डील पर साइन करने हो तो समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि
शनि की ढय्या का प्रभाव इस राशि के लोगों पर दिखाई देगा। ये समय आपके लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। इस दौरान परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि
अगर आपके किसी से कोई कर्ज ले रखा है तो वह भी समय पर चुकता कर देंगे। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा, साथ ही मनचाही जगह तबादला भी हो सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी मुसीबत में फंसे हैं तो उस स्थिति से बाहर आ सकते हैं। 

मकर राशि
शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण इस राशि पर रहेगा, जो फायदे पहुंचाएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको फायदा हो सकता है। आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपका पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। 

कुंभ राशि
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। शनि का राशि परिवर्तन इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ सम्मान भी मिलेगा। यात्राओं पर खर्च ज्यादा हो सकता है। 

मीन राशि 
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण आरंभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करें। कोई धोखा हो सकता है। पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

Shanishchari Amavasya 2022: शनि अमावस्या पर रहेंगे 3 शुभ योग, ये 5 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी परेशानी


Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना और उसकी पूजा करना क्यों माना जाता है शुभ?

Akshaya Tritiya 2022: कब है अक्षय तृतीया, इस तिथि को क्यों मानते हैं इतना शुभ? जानिए इससे जुड़ी खास बातें
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल