27 जून तक मंगल की राशि में रहेगा शुक्र, इन 4 राशि वालों की लव लाइफ पर होगा निगेटिव असर

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम और सौंदर्य के कारक माना जाता है। साथ ही जीवन की सभी सुख-सुविधाएं भी इसी ग्रह के अधीन है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शु्क्र ग्रह शुभ होता है उसे अपने जीवन में पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं रहती।

Manish Meharele | Published : May 21, 2022 4:32 AM IST

उज्जैन. शुक्र ग्रह 23 मई को राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा, ये ग्रह इस राशि में 27 जून तक रहेगा। मेष मंगल ग्रह की राशि है। मंगल का स्वभाव बहुत उग्र है। शुक्र के मंगल की राशि में जाने से आने वाला समय प्रेम संबंधों, दांपत्य जीवन और यौन सुख के लिए बहुत खास रहेंगे। लेकिन जिन लोगों की कुंडली में ये शुक्र या मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में हैं, उन्हें इस दौरान अशुभ फलों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि में कैसा प्रभाव पड़ेगा…

मेष राशि: इस राशि वाले लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। इस राशि के लोगों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो प्रेम और वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है।

वृषभ राशि: स्त्री को पुरुष से और पुरुष को स्त्री से फायदे के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामन करना पड़ सकता है। पत्नी या प्रेमिका पर धन खर्च करेंगे।

मिथुन राशि: विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के संकेत बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पति-पत्नी कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इससे खुशी प्राप्त होगी।

कर्क राशि: इनकम के नए साधन बन सकते हैं, जिससे अतिरिक्त आय हो सकती है। इस राशि के लोगों के नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। संबंधों में पारदर्शी रहना आवश्यक होगा। इस राशि के लोगों की आकर्षण शक्ति बढ़ेगी।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। मांगलिक प्रसंगों में जाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों संबंधों को निभाने के अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीताने का मौका मिलेगा। धन लाभ के मौके इस राशि वालों को मिलेंगे।

तुला राशि: जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। इससे आपके दिल को ठेस पहुंचेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पुराने संबंधों के ओर आकर्षित होंगे। आप भी क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो धोखा हो सकता है। अपमानजनक स्थितियों का सामना भी इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है। धन लाभ में कमी आ सकती है।

धनु राशि: इस राशि के लोगों को नए प्रेम संबंध इस दौरान बन सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि: इस राशि के लोगों के आकर्षण में वृद्धि होगी और साथ ही धन लाभ भी होगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिलता दिख रहा है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संबंधों में पारदर्शिता रखेगें तो फायदे में रहेंगे। 

मीन राशि: इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा, संपत्ति और वाहन सुख मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे, जिसके चलते आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। 


ये भी पढ़ें-

Shukra Rashi Privartan 2022: 23 मई को शुक्र बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों की सोई किस्मत जागेगी


Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल का राशि परिवर्तन इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, फंस सकते हैं मुसीबत में
 

शनि, सूर्य और हनुमानजी की पूजा के लिए खास है ज्येष्ठ मास, इसी महीने में श्रीराम से मिले थे हनुमान
 

Share this article
click me!