
रिलेशनशिप डेस्क. 14 महीने का बच्चा जिसने अभी मां कहना शुरू ही किया होगा। जो ठीक से चल भी नहीं पाता होगा। वो अकेले 3 दिन तक मां की लाश के साथ था। कल्पना करते ही सिहर जाएंगे कि वो तीन दिन उसके लिए कैसा रहा होगा। वो रोता होगा...फिर थक कर सो जाता होगा। उठता होगा और फिर भूख से रोता होगा...लेकिन उसकी आवाज कोई नहीं सुनता होगा। अंत में एक वक्त ऐसा आया होगा कि उसकी सांसे चल रही होंगी.. लेकिन शरीर हलचल करना बंद कर दिया होगा। अंत में वो भी अपनी मां के पास चला गया। सोच कर देखिए कि वो तीन दिन कितना तड़पा होगा।
इंग्लैंड के वाइटहेवन शहर में दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आई। पिछले साल दिसंबर की ये घटना है। लेकिन सुर्खियों में अब है। अनुभवी पैरामेडिक्स भी जब कुम्ब्रिया के उस फ्लैट में दाखिल हुए थे तो अंदर का दृश्य देखकर परेशान हो गए थे। नताली केन ( Natalie Kane ) का शव पड़ा था। वहीं, 14 महीने का बच्चा जिसका नाम हैरी (Harry) था वो भी मरा हुआ पाया गया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि नताली केन की जान मादक पदार्थ के ओवरडोज की वजह से गई। वहीं, बच्चे की मौत डिहाइड्रेशन से हो गई। पोस्टमार्टम में यह भी सामने आया कि मां की मौत के तीन दिन बाद बच्चे की मौत हुई होगी।
बच्चे के इर्दगिर्द थी मां की दुनिया
अंदाजा लगा सकते हैं कि वो तीन दिन बच्चे पर क्या बीती होगी। वो कितना कष्ट में रहा होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से जब इस बाबत पूछताछ की गई तो उन्होंने नताली को प्यार करने वाली और समर्पित मां बताया। उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चे के साथ क्रिसमस मनाने को लेकर उत्साहित थी। लेकिन किसी को समझ नहीं आया कि वो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मादक पदार्थ का सेवन क्यों किया।
मां की जिंदगी अवसाद से थी भरी
27 साल की नताली को नशे की लत थी। लेकिन वो इसका इलाज कराके पूरी तरह छोड़ दी थीं। पूछताछ में पाया गया कि नताली कुम्ब्रिया में पली-पढ़ी। उन्होंने लिटिल वुड्स के लिए मॉडलिंग की। इसके बाद सेना में शामिल हो गईं। जहां उन्हें शराब की लत की वजह से छुट्टी दे दी गई थी। वो पूरे जीवन अवसाद से पीड़ित रही। घरेलू दुर्व्यवहार और मादक पदार्थों की लत की शिकार रही।लेकिन बच्चा होने से पहले वो मादक पदार्थो को छोड़ दी थीं।
उनके दोस्तों का कहना था कि नताली खुद को निगेटिव होने से बचाने के लिए हैरी को अपने साथ रखती थी। वो उसके पिता से बचाना चाहती थी। उनका जीवन बेटे के इर्दगिर्द ही था। वो उसे पार्क ले जाती थी। चाइल्ड केयर तक में नहीं छोड़ती थी।
24 दिसंबर की शाम से नताली ने नहीं दिया फोन का जवाब
24 दिसंबर को नताली टेस्को में खरीदारी की। उन्होंने बच्चे के लिए खूब सारा गिफ्ट लिया था। वो वहां से दादी के पास मिलने जाने वाली थी। लेकिन ट्रेन रद्द होने की वजह से नहीं गई। क्रिसमस के दिन हैरी और एक दोस्त स्टेसी हैकेट से मिलने की योजना बनाई थी। लेकिन 24 की शाम से उन्होंने फोन का जवाब देना बंद कर दिया था। क्योंकि उसी दिन उनकी मौत हो गई थी।
30 दिसंबर को पुलिस नताली के घर गई और मामला सामने आया
नताली के भाई स्कॉट ने बताया कि जब हैरी और नताली ने संदेश का जवाब नहीं दिया तो उन्हें ज्यादा असामान्य नहीं लगा।क्योंकि उन्हें लगा कि वो हैरी और दोस्तों के साथ वक्त गुजार रही होगी। वहीं, दोस्तों को लगा कि वो अपने फैमिली के साथ क्रिसमस एन्जॉय कर रही होगी। कई दिन गुजर जाने के बाद जब उसका पता नहीं चला तब 30 दिसंबर को पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद घर जाकर देखा गया तो पाया गया कि नताली और उसका बच्चा इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है।
और पढ़ें:
वेट लॉस सर्जरी कराने जा रहे हैं तो सावधान ! 25 साल के युवक की हुई मौत
बीवी ने दिया दगा तो दोस्त को मिली खौफनाक 'सजा', पूरा माजरा जान कांप जाएंगे
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.