
रिलेशनशिप डेस्क : ढोंगी बाबाओं का बाजार खूब फल-फूल रहा है। जहां वह मासूम लोगों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसा कर उनका यौन शोषण करते हैं। कुछ इसी तरह का मामला कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश से भी सामने आया था, जहां एक बाबा ने महीनों तक लड़की को बंधक बनाकर रोज रात को उसका रेप किया और उसके अश्लील वीडियो तक बनाए। आज ब्लैक डायरी में हम आपको इस महिला की कहानी बताते हैं जिसने बाबा के चंगुल से छूटने के बाद अपनी आपबीती सुनाई...
नौकरी के नाम पर बनाया बंधक
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र में बाबा सियाराम दास का एक बड़ा आश्रम था। जहां बाबा एक स्कूल भी चलाता था। प्रिया (परिवर्तित नाम) की लड़की इस आश्रम के स्कूल में नौकरी के लिए गई। लड़की ने बताया कि नौकरी दिलाने के बहाने बाबा ने मुझे बंधक बना लिया। वह रात में मेरे साथ रेप करता, अश्लील वीडियो बनाता और अगली सुबह आश्रम भेज देता। 8 महीने तक मुझे यहां बंधक बनाकर रखा गया और रोज मेरा रेप किया जाता रहा। बाद में बाबा ने अपने शिष्य मिंटू सिंह को मुझे 50 हजार रुपए में बेच दिया।
ऐसे हुआ बाबा का भंडाफोड़
एक रात जब बाबा ने मुझे अपनी हवस का शिकार बनाया और सुबह चैन की नींद सो रहा था, तो मैंने चुपके से फोन उठाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबा के चंगुल से मुझे आजाद कराया और स्कूल में पढ़ने वाली उन लड़कियों को भी आजाद करवाया जिनका बाबा रेप करके उनका अश्लील वीडियो बनाया करता था। पुलिस ने बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बाबा ने कहा कि ये आरोप गलत है और उसे फंसाने की साजिश की जा रही है।
और पढ़ें: पब्लिक प्लेस पर कपल हुए आउट ऑफ कंट्रोल, 'डर्टी रोमांस' का वीडियो हुआ वायरल-नतीजा भी देख लीजिए
उम्र से बड़ी लड़की के साथ कर रहे हैं डेट, तो 4 फायदे जान तुरंत शादी करने के लिए हो जाएंगे बेचैन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.