ब्लैक डायरी: शारीरिक संबंध बनाने से पहले पति देता है नशीली दवा... फिर करता है हैवानियत

Published : Sep 11, 2022, 10:46 PM IST
ब्लैक डायरी: शारीरिक संबंध बनाने से पहले पति देता है नशीली दवा... फिर करता है हैवानियत

सार

शादी के बाद पति पत्नी में शारीरिक संबंध बनना बहुत आम है। लेकिन कई बार इसमें पार्टनर हैवानियत की सारी हदें पार कर देते हैं। जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

ब्लैक डायरी : दुनिया को आगे बढ़ाने के लिए पति पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बनना बेहद आम बात है। यह उनके प्यार जताने का एक तरीका भी है। लेकिन इसमें भी दोनों की रजामंदी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि किसी एक के ना चाहने पर भी दूसरा जोर जबरदस्ती करता है। जिससे उनके रिश्ते में खटास आ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ 35 वर्षीय इस महिला के साथ जिसे उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से पहले नशीली दवाई देता है और फिर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर देता है। आज ब्लैक डायरी में हम आपको बताते हैं इस महिला की कहानी...

मेरा नाम रेखा (परिवर्तित नाम) है। 3 साल पहले मेरी शादी राकेश (परिवर्तक नाम) के शख्स से हुई थी। शादी के 3 सालों में कभी भी मुझे उससे फिजिकल अटैचमेंट नहीं हो पाया है, क्योंकि जब भी हम शारीरिक संबंध बनाते मुझे कुछ होश ओ हवास ही नहीं रहता कि मेरे साथ हो क्या रहा है? अगले दिन मैं इसकी पीड़ा से उबर ही नहीं पाती। कुछ समय तक तो मुझे पता नहीं चला कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन जब मुझे सच्चाई पता चली तो मेरी आंखें खुली की खुली रह गई।

दरअसल, महिला ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले उसका पति उसे नशीली दवाइयों का सेवन करवाता है और इसके बाद जब वह पूरी तरह नशे में डूब जाती है, तो उसके साथ अननेचुरल तरीके से सेक्स करता है। इस दौरान वह हैवानियत की सारी हदें पार कर देता है। वह उसे नोंचता है, काटता और ना जाने क्या कुछ नहीं करता। जब अगले दिन महिला को होश आता है तो उसे ये अंदाजा भी नहीं रहता कि पिछली रात को उसके साथ क्या हुआ? लेकिन इस तरह से अननेचुरल तरीके से सेक्स करने से महिला की हालत दिन भर दिन खराब होती जा रही है। ऐसे में रेखा कहती हैं कि मैं करूं तो क्या करूं?

एक्सपर्ट्स की राय
पति पत्नी के बीच प्यार और सम्मान होना बहुत जरूरी है और दोनों के बीच आपसी रजामंदी से ही शारीरिक संबंध बनने चाहिए। अगर आपको यह तक नहीं पता कि आपके साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान क्या हो रहा है तो आपको उसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी। सबसे पहले आप अपने घर वालों को इस बारे में बताएं और अगर बात नहीं बनती तो आप इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

और पढ़ें: 4 बच्चों की मां ने डबल मर्डर कर पुलिस को किया हैरान, पहले ब्वॉयफ्रेंड का काटा प्राइवेट पार्ट फिर...

10 साल तक हनीमून पर रहेंगे ये कपल,खर्च निकालने के लिए करते हैं ये हैरान करने वाला काम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज