बॉयफ्रेंड संग शादी करना चाहती थी महिला इसलिए पति को ही बना दिया नामर्द, मुंह से काट दिया प्राइवेट पार्ट

Published : Sep 11, 2022, 09:13 AM IST
बॉयफ्रेंड संग शादी करना चाहती थी महिला इसलिए पति को ही बना दिया नामर्द, मुंह से काट दिया प्राइवेट पार्ट

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ रंगरलिया मनाने के लिए अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया और उसे खूब टॉर्चर किया। 

रिलेशनशिप डेस्क : शादी के बाद जब महिला या पुरुष अपने पार्टनर से खुश नहीं होते हैं, तो वह बाहर जाकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं। लेकिन जब इसके बारे में उनके पार्टनर को पता चल जाता है तो आफत आ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बागपत में जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ जो किया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। जी हां, महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को इतना टॉर्चर किया कि वह बेचारा किसी लायक ही नहीं रहा...

क्या है पूरा मामला 
यह घटना है उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत नगर की गुराना रोड की जहां पर एक पीड़ित पति ने कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवक ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले शामली की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसकी पत्नी ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया। महिला का अफेयर किसी दूसरे युवक से चलने लगा। उसने अपनी पत्नी को बार-बार समझाया लेकिन वह मानी नहीं। पीड़ित युवक ने 19 जून 2020 को भी बागपत में शिकायत दर्ज करा कर इंसाफ की मांग भी की थी। लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई और दोनों को समझाइश दे दी गई।

पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग
पिछले हफ्ते पीड़ित पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ सेक्स करते हुए पकड़े लिया। जब पति ने इसका विरोध किया तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो उसको बंधक बना लिया और खूब टॉर्चर किया। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति को नामर्द तक बना दिया और उसका गुप्तांग अपने मुंह से काट दिया। जिससे युवक के गुप्तांग में गंभीर चोट आई। सोमवार को पुरुष ने कोतवाली पुलिस चौकी पहुंच पुलिस को सब कुछ बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। 

और पढ़ें: बच्चों के आंखों के सामने मां को उतारा मौत के घाट, हैवान पति की पूरी कहानी जान कांप जाएंगी रूह

SEX Life में पुरुषों को करना है इजाफा, तो इस 2 चीज को डाइट में करें शामिल

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज