शादी को छोड़कर भागा दूल्हा, दुल्हन ने किया बीच सड़क पर तगड़ा ड्रामा, देखें Video

Published : Aug 31, 2022, 01:16 PM IST
शादी को छोड़कर भागा दूल्हा, दुल्हन ने किया बीच सड़क पर तगड़ा ड्रामा, देखें Video

सार

आए दिन सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होता रहा है। लेकिन बिहार के नवादा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। दुल्हन बनी महिला बीच सड़क पर अपने दूल्हे को पकड़ती नजर आईं। चलिए पूरा माजरा जानते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. लाल जोड़े में 16 श्रृंगार करके वो अपने दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी। लेकिन दूल्हा आया लेकिन उसकी मांग भरे बिना रफ्फूचक्कर होने की कोशिश की। बीच सड़क पर जब दूल्हे के पीछे दुल्हन भागती नजर आई तो हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है। चलिए पूरा माजरा जानते हैं।

क्या है पूरा मामला

बिहार के नवादा जिले के महुली गांव की रहने वाली गुड्डी कुमारी की शादी महकारा गांव के रहने वाले संदीप कुमार से होने वाली थी। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करते थे। गुरुवार (25 अगस्त ) को लड़का लड़की से मिलने  महुली गांव पहुंच गया। गांव में अभी भी शादी से पहले लड़का-लड़की नहीं मिलते हैं। लड़का भले ही वहां चोरी-चुपके पहुंचा था, लेकिन ग्रामीण और परिवार में से किसी ने उसे देख लिया। जिसके बाद दोनों की शादी तुरंत करने का प्रस्ताव पेश कर दिया। 

कोर्ट मैरेज करने से लड़के ने किया इंकार

पहले तो लड़का शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ था। लेकिन बाद में तैयार हो गया। इसके बाद दोनों की शादी नवादा के सिविल कोर्ट में कराई जानी थी। लाल जोड़े में लड़की , लड़के के साथ कोर्ट पहुंच गए। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो जब वकील ने लड़के से पेपर पर साइन करने के लिए कहा, तो वो कलम फेंककर भाग निकला। जिसके बाद दुल्हन और उसके परिवार वाले उसके पीछे दौड़ने लगे।

मंदिर में कराई गई शादी

लेकिन बाद में लड़का लोगों की गिरफ्त में आ गया। दूल्हा और दुल्हन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में दोनों की शादी मंदिर में कराई गई। रिश्तेदारों की मानें तो तीन महीने पहले ही दोनों की शादी तय कर दी गई थी। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए कैश दिए गए थे। 

और पढ़ें:

रोज की झंझट से बचने के लिए महिला ने बनाए 426 डिश, 8 महीनों तक नहीं बनाना पड़ेगा खाना

बेटा है दुनिया का सबसे अमीर शख्स, लेकिन गैराज में सोती है मां, जानें मेयी मस्‍क की कहानी

PREV

Recommended Stories

Heartwarming Family Video: नूडल्स, प्यार और मुस्कान...पिता-बेटे की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Girlfriend Viral Video: गोवा जाने निकला बॉयफ्रेंड, फ्लाइट में पहुंच गईं 3 गर्लफ्रेंड्स! फिर जो हुआ वो वायरल हो गया