ब्लैक डायरी: मंगेतर अननेचुरल सेक्स की करता है डिमांड, मना करने पर शादी तोड़ने की देता है धमकी

Published : Sep 13, 2022, 09:08 PM IST
ब्लैक डायरी: मंगेतर अननेचुरल सेक्स की करता है डिमांड, मना करने पर शादी तोड़ने की देता है धमकी

सार

शारीरिक संबंध प्यार को मजबूत करता है। लेकिन अगर इसे लेकर अनुचित मांग होने लगे तो फिर रिश्ता खराब होने में देर नहीं लगती है। 28 साल की एक महिला इसी मुश्किल दौर से गुजर रही है।

ब्लैक डायरी: मुझे अपने मंगेतर के साथ अपनी सगाई के बारे में क्या करना है, यह तय करने में मुझे मुश्किल हो रही है। यह कहना है जेनेलिया (बदला हुआ नाम) का। 28 साल की जेनेलिया की सगाई हो गई है। बेटी की दोबारा गृहस्थी बसते देखकर माता-पिता भी खुश हैं। लेकिन वह उलझन में है कि क्या करे, क्योंकि उसका होने वाला साथी उसके साथ गलत व्यवहार करता है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

जेनेलिया की ये दूसरी शादी है। 18 साल की उम्र में उसकी पहली शादी हुई थी। लेकिन एक साल बाद ही एक हादसे में पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। पढ़ाई पूरी करके जेनेलिया एक ऑफिस में काम करने लगी। जहां उसकी मुलाकात डिक्रूज (बदला हुआ नाम) से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई। फिर एक दिन डिक्रूज ने उसे प्रपोज कर दिया, जिसे जेनेलिया मना नहीं कर पाई। माता-पिता को भी यह रिश्ता मंजूर था, इसलिए सगाई हो गई। सगाई के बाद दोनों का मिलना-जुलना बढ़ गया।

एक दिन जब जेनेलिया डिक्रूज के घर पर गई तो दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए। लेकिन इसके बाद जेनेलिया तब हैरान रह गई जब डिक्रूज ने अननेचुरल सेक्स की मांग की। मना करने पर उसने सगाई तोड़ने की बात कह दी। जेनेलिया ने पहली बार डिक्रूज का ऐसा गंदा रूप देखा। वह समझ नहीं पा रही है कि उसे ये शादी करनी चाहिए या नहीं।

एक्सपर्ट की राय- अननेचुरल सेक्स यानी अप्राकृतिक यौन संबंध सिर्फ नैतिक और शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि कानूनी रूप से भी मान्य नहीं। समलैंगिक रिश्तों को छोड़ दें तो अगर कोई प्रेमी, पति या दोस्त अपने साथी से इस तरह का रिश्ता बनाने की मांग करता है यह सरासर अनुचित है। हालांकि आपसी सहमति से कई लोग इस तरह के रिश्ते से भी गुरेज नहीं करते। पर किसी की मर्जी या पसंद के खिलाफ ऐसा रिश्ता बनाने की मांग करना या इसके लिए उसे मजबूर करना पूरी तरह गलत है। आपको इस बारे में अपने मंगेतर से बात कर अपना फैसला साफ-साफ बता देना चाहिए। अगर वह फिर भी नहीं माने तो ऐसे इंसान से रिश्ता तोड़ने में ही भलाई है। क्योंकि जो इंसान आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करता वह आपसे प्यार क्या करेगा। अगर यह रिश्ता शादी तक पहुंच भी गया तो ऐसी स्थिति में टिक नहीं पाएगा। हो सकता है कि वह आपसे कोई और अनुचित मांग करे या मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करे। आप चाहें तो उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का कानूनी मामला भी दर्ज करवा सकती हैं।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

मंगेतर और ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक ही होटल में बारी-बारी गुजारी रात, फिर हुआ खौफनाक कांड

मोबाइल ने 8 महीने की बच्ची की ले ली जान, पूरी कहानी जान कलेजा कांप जाएगा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!