
रिलेशनशिप डेस्क. साथी के साथ फिजिकल होते वक्त सिर्फ उसी का ख्याल मन में हो, वो उसे ही सोचकर उत्तेजित हो ऐसा नहीं है। स्टडी में इसे लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। मैरेड डेटिंग साइट एशले मैडिसन (Ashley Madison) ने इसे लेकर एक स्टडी किया था। जिसमें पता चला कि हम में से 7 प्रतिशत ऐसे लोग होते हैं जो हर बार पार्टनर के साथ रोमांस करते वक्त मन में किसी और के साथ फिजिकल हो रहा होता है।
हैरान करने वाले आंकड़े
बिस्तर पर दिमाग में अजनबियों के साथ सेक्स करने के मामले में 10 में से 8 यानी (82 प्रतिशत) ने खुले रिश्ते या साथी-स्वैपिंग के लिए उत्सुकता की बात को स्वीकार किया है। वहीं, 10 में से 4 (43 प्रतिशत) ने कहा कि वे अपने साथी के साथ मिल रहे सेक्स से संतुष्ट नहीं हैं। जबकि 58 प्रतिशत अपने साथी के साथ अपनी यौन कल्पनाओं को साझा करने में असमर्थ महसूस करते हैं, जो नाखुशी और अतृप्ति को दर्शाता है।
सेक्स के बारे में दिमाग में बहुत कुछ चलता है
वहीं, अन्य 63 प्रतिशत ने कहा कि वे बंधन, गुलामी, या अनुशासित रहने की बेड पर कोशिश करते हैं। लेकिन 94 प्रतिशत का एक बड़ा हिस्सा केवल अंतरंगता, रोमांस और जुनून के लिए तरसता है। मनोचिकित्सक लुसी बेरेसफोर्ड ने कहा , 'सेक्स के बारे में बहुत कुछ दिमाग में होता है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हम सेलेब्स, खिलाड़ी जैसे लोगों के साथ प्रेम की कल्पना करते हैं और उनके साथ यौन रूप से विकसित होते हैं। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि जब हम साथी के साथ होते हैं तो किसी और के बारे में कल्पना करते हैं। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या ये लोग अपनी कल्पनाओं पर काम करते हैं या नहीं।
महिलाएं सेक्स के दौरान सोचती हैं ये बातें
पिछले दिनों हुए स्टडी में खुलासा हुआ था कि सेक्स के दौरान महिलाएं दूसरे पुरुष के अलावा घर के कामकाज के बारे में सोचती हैं।ग्रॉसरी स्टोर से क्या चीजें खरीदनी हैं, गंदे कपड़े पड़े हैं समेत कई चीजों के बारे दिमाग में उनके चलता रहता है। कुछ लोग पार्टनर के संतुष्टी के बारे में सोचते हैं। क्या वो खुश हुई या खुश हुआ। जैसे बातें फीजिकल रिलेशनशिप बनाने के बाद सोचते हैं।पिछले दिनों हुए स्टडी में खुलासा हुआ था कि सेक्स के दौरान महिलाएं दूसरे पुरुष के अलावा घर के कामकाज के बारे में सोचती हैं।ग्रॉसरी स्टोर से क्या चीजें खरीदनी हैं, गंदे कपड़े पड़े हैं समेत कई चीजों के बारे दिमाग में उनके चलता रहता है। कुछ लोग पार्टनर के संतुष्टी के बारे में सोचते हैं। क्या वो खुश हुई या खुश हुआ। जैसे बातें फीजिकल रिलेशनशिप बनाने के बाद सोचते हैं।
और पढ़ें:
23 की लड़की 58 साल का आशिक, दोनों के रोमांस को देख कंपनी हुई 'आग बबूला', बॉस की गई जॉब
दुल्हन बनने से किया इंकार, तो पागल आशिक ने खुद को और लड़की को कर दिया आग के हवाले
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.