पत्नी पहुंच गई थाने और लगाई गुहार, पति करता है बार-बार अननैचुरल सेक्स और...

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार के साथ-साथ शरीर से भी जुड़ा होता है। अगर बिना प्यार के शारीरिक संबंध बनाया जाता है तो अक्सर यह घर के चार दीवारी से निकलकर पूरी दुनिया तक पहुंच जाती है। ऐसी ही एक कहानी मध्य प्रदेश से सामने आई है।

Nitu Kumari | Published : Nov 7, 2022 12:03 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. शादी के बाद से वो पति का वो सुख नहीं महसूस की जिसके सपने वो देखा करती थी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रहने वाली एक महिला का दर्द थाने में छलक पड़ा। उसने खाकी वर्दी के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए सुनाया और कहा कि पति उसके साथ अननैचुरल सेक्स करता है। इतना ही नहीं वो उसके साथ मारपीट भी करता है। जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चलिए पूरी घटना के बारे में बताते हैं।

दरअसल, महिला की शादी जून 2021 को हुई थी। कई सपने लेकर वो अपने पिया के घर पहुंची थी। शादी के बाद से ही उसके पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। वो उसके साथ मारपीट करता था और अननैचुरल सेक्स करता था। पीड़िता की मानें तो वो लगातार दहेज की मांग कर रहा था। मना करने पर उसे काफी प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं दहेज नहीं लाने के चलते वो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान भी काफी कष्ट देता था। वो अननैचुरल सेक्स करता था।

Latest Videos

महिला थाने में केस दर्ज

उसने इस रिश्ते को बहुत बचाने की कोशिश की। लेकिन जब पति और ससुरालवालें नहीं मानें तो वो इंसाफ की गुहार लेकर महिला थाने पहुंची। महिला पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और धारा 498, 506, 511 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पति को भी हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही हैं।

अननैचुरल सेक्स को लेकर इस धारा के तहत होती है कार्रवाई

बता दें कि अगर पति अपनी पत्नी को अननैचुरल सेक्स करने के लिए दबाव बनाता है तो धारा 377 के तहत इसे जुर्म माना जाता है।दो वयस्कों में सहमति से बने अप्राकृतिक सम्बन्ध अपराध हैं। ऐसा साबित होने पर 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अननैचुरल सेक्स पुरुष के साथ पुरुष करें या फिर पुरुष महिला के साथ इन दोनों ही स्थितियों में धारा 377 के तहत अपराध माना जाता है, अगर बिना सहमति के किया गया हो तो। जानवर के साथ भी यदि कोई ऐसी हरकत करता है तो इस धारा के तहत वह कानून के शिकंजे में फंस सकता है।

और पढ़ें:

सावधान! अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड पहुंचा रहा है मौत के करीब, नए रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा

बॉस के अफेयर का पता चलता है, तो अलग-अलग राशि के कर्मचारी का रिएक्शन होता है कुछ ऐसा

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal