ब्लैक डायरी: शादी को 5 साल हुए हैं, बेड पर पति अब नहीं हैं रोमांटिक

मेरी शादी को पांच साल हो गए हैं। पति के साथ संबंध अच्छा है, लेकिन वो बेड पर रोमांटिक अब ज्यादा नहीं हैं। क्या उनका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। क्या करूं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 13, 2022 1:54 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. रंजना और रजनीश (बदला हुआ नाम) की शादी 5 साल पहले हुई। शादी अरेंज मैरेज हैं। शादी के कुछ साल तक दोनों के बीच सबकुछ अच्छा रहा, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है इनके बीच दूरियां बढ़ रही हैं। रंजना कहती हैं कि रजनीश पहले जब ऑफिस से घर आते थे तब काफी रोमांटिक होते थे। किस करना, कमर में हाथ डालना आम बात थी। खाना बनाते वक्त भी वो मेरे साथ किचन में होते थे, प्यार करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं।

रंजना बताती हैं कि अब रजनीश ऑफिस जाते हैं तो भी प्यार नहीं करते हैं। और जब ऑफिस से घर आते हैं तो भी बहुत कैजुअल रहते हैं। बेड पर ज्यादा बात नहीं करते हैं। मोबाइल में ज्यादातर डूबे रहते हैं। सप्ताह या 15 दिन में हम एक बार शारीरिक संबंध बना पाते हैं। मुझे अब बहुत अकेलापन महसूस होता है। मैं पुराने दिनों को याद करके रोने लगती हूं। क्या मेरे पति की लाइफ में कोई और आ गई है। अगर ऐसा नहीं है तो फिर वो पहले जैसा क्यों नहीं हैं। क्या करूं। हमारा एक 4 साल का बच्चा है। क्या करूं?

एक्सपर्ट की राय- रंजना शादी के बाद जैसे-जैसे वक्त गुजरता है थोड़ी सी मोनोटोनस आ जाती हैं। शादी के पांच साल हो गए हैं, रोमांस से ज्यादा अब काम पर फोकस करने लगे हो।उन्हें बच्चे की भविष्य की चिंता हो। वो तरक्की के लिए ज्यादा काम करते हो। घर आने पर इतने थक जाते होंगे कि आप पर फोकस नहीं कर पाते होंगे। सबसे पहले तो मन से यह ख्याल निकाल दीजिए कि उनका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। अगर अफेयर होता तो आपके प्रति उनका व्यवहार बदल जाता है। वो बात-बात में आपसे लड़ते और घर से बाहर जाने का बहाना ढूंढते। अगर वो वैसा नहीं कर रहे हैं तो फिर काम की थकान होगी। 

सबसे पहले तो आप उनसे बात कीजिए और अभी जो महसूस कर रही हैं उसके बारे में उन्हें बताइए।  अपनी शादी में फिर से रोमांस जगाने के लिए उनके साथ छुट्टी पर जाइए। डिनर डेट का प्लान कीजिए। कभी-कभी देखा गया है कि जैसे-जैसे शादी में वक्त गुजरता है महिलाएं भी खुद को बनाना संवारना छोड़ देती हैं। जिसकी वजह से पति का आकर्षण खत्म होने लगता है। खासकर मां बनने के बाद तो और भी ज्यादा। इसलिए जब आपके पति घर लौटे उससे पहले खुद को संवारिए। उनके आने पर ये इंतजार मत कीजिए कि वो आपके साथ रोमांटिक हो। आप उनके साथ रोमांटिक एक्ट कीजिए। रिश्ते में स्पाइस लाने की कोशिश कीजिए। बेड पर भी उनके प्यार करने का इंतजार मत कीजिए। आप उनके पास जाइए  उनके साथ छेड़खानी कीजिए। देखिएगा आपकी शादीशुदा जिंदगी फिर से रोमांस का प्रवाह होने लगेगा। पार्टनर के साथ आप ही खुलकर पेश आइए। क्या पता वो भी आपसे कुछ ऐसा ही चाहते हो।

और पढ़ें:

पब्लिक प्लेस पर कपल हुए आउट ऑफ कंट्रोल, 'डर्टी रोमांस' का वीडियो हुआ वायरल-नतीजा भी देख लीजिए

उम्र से बड़ी लड़की के साथ कर रहे हैं डेट, तो 4 फायदे जान तुरंत शादी करने के लिए हो जाएंगे बेचैन

16 साल की लड़की पर हर किसी ने डाली गंदी नजरः 3 बार तो खुद ताऊ कर चुका है बेपर्दा, दर्द और है...

Share this article
click me!