ऑनलाइन इश्क के चक्कर में बर्बाद हो गई लड़की, पहले गंवाये 9 लाख रुपए, फिर फोन आने लगा- मेरे साथ चलोगी क्या

प्यार में धोखा आम बात होती जा रही है। 75 प्रतिशत लोग बेवफा होते हैं, या प्यार के नाम पर सामने वालों से अपना हित साधते हैं। रिलेशनशिप के नाम पर कैसे धोखाधड़ी होती है आइए आपको बताते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 19, 2022 4:31 AM IST / Updated: Jul 19 2022, 10:43 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. आज के दौर में ऑनलाइन डेटिंग का चलन बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ बढ़ रहा है प्यार में धोखाधड़ी का कारोबार। दिव्या (बदला हुआ नाम) को भी ऑनलाइन डेट करने का परिणाम भुगतना पड़ा। दरअसल, दिव्या को डेटिंग ऐप के जरिए एक शख्स से प्यार हो गया। वो उससे चैट करने लगी। प्यार भरी बातें होने लगी। दिव्या इस बात से अंजान थी कि उसके साथ बहुत बड़ा गेम खेला जा रहा है।

पीआर के नाम पर लड़की को बनाया बेवकूफ

Latest Videos

लड़के ने दिव्या को विदेश में सेटल होने का लालच दिया। उसने कहा कि वो विदेश में रहता है। दो महीने तक चैट से हसीन बातें होती रही। एक दिन लड़के ने दिव्या से कहा कि वो पीआर यानी परमानेंट रेसिडेंसी के लिए जहां रहता है वहां अप्लाई कर रहा है। उसे कुछ पैसों की दरकार है। प्यार में पागल दिव्या को लगा कि अगर परमानेंट रेसिडेंसी हो जाएगी तो वो भी वहां शिफ्ट हो जाएगी। इसलिए धीरे-धीरे करके उसने लड़के को करीब 9 लाख रुपए दे दिए।

और पढ़ें:2 बच्चों के इस पिता की वजह से 900 महिलाएं बन चुकी हैं मां, कहता है- फ्री में ले जाओ स्पर्म

लड़की का नंबर अडल्ट साइट पर डाला

जिस मकसद से शख्स ने दिव्या से मेलजोल बढ़ाया था वो तो पूरा हो गया इसलिए उसने लड़की का कॉल लेना बंद कर दिया। परेशान दिव्या ने जब पड़ताल की तो पाया कि वो पहले से शादीशुदा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच खूब लड़ाई हूं। बात इतनी आगे बढ़ गई कि लड़का दिव्या से बदला लेने की ठान ली। उसने उसका मोबाइल नंबर अडल्ट साइट पर डाल दिया। इसके बाद तो दिव्या के पास गंदे-गंदे कॉल आने लगे।

डेटिंग ऐप की शिकार हो रही हैं लड़कियां

ऑनलाइन डेटिंग ऐप को लेकर मनोविज्ञानिक का कहना है कि अक्सर देखा गया है कि लड़कियां ऑनलाइन लड़कों की तस्वीरें देखकर इंप्रेस हो जाती हैं।वो उनके मोहब्बत में बहुत जल्दी पड़ जाती है। जिसकी वजह से धोखा खा जाती है। किसी इंसान को पसंद करना गलत नहीं हैं। लेकिन जल्दीबाजी में फैसला लेना गलता है। बिना किसी को देखें अगर वो कोई गलत डिमांड करता है तो उसे पूरा करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। लेकिन उस वक्त आंखों पर पर्दा पड़ जाता है और वो कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं जैसा कि दिव्या ने किया।

और पढ़ें:शादी के 4 महीने बाद ही एक जींस के लिए दुल्हन बन गई खूंखार, वो किया जिसका अंदाजा ना था...

कैटफिशिंग और किटनफिशिंग में जाने अंतर

बता दें कि रिलेशनशिप में जानबूझकर गलतफहमी पैदा करने को कैटफिशिंग कहते हैं। इसमें वर्चुअली आप किसी को पसंद कर सकते हैं। इसमें आप वैसे बन जाते हैं जिसका कोई वजूद नहीं होता है। इस तरह आप सामने वाले को धोखा देते हैं। जबकि  किटनफिशिंग में आप रियल होते हो लेकिन खुद को बढ़ा चढ़ाकर पेश करते हो। जैसे उम्र को छिपाना, गंजेपन को छिपाना, खुद को खूबसूरत बनाकर पेश करना होता है।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान