पति और ससुर को वश में करने बहू करती थी बहुत ही गंदा काम, सास ने किया EXPOSE

पति और अपने घरवालों को वश में करने के लिए एक औरत अपने ससुर और अपने पति के साथ ऐसा काम करती थी, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2022 6:13 AM IST / Updated: Aug 15 2022, 05:23 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क : शादी के बाद जब लड़की ससुराल जाती है तो वह चाहती है कि हर कोई उसे अपना लें। इसके लिए वह हजारों जतन करती हैं। उनके लिए बढ़िया खाना बनाने से लेकर उनकी हर बात को मानती हैं। इसमें कोई बुराई भी नहीं है। लेकिन जब औरत अपने घर वालों को अपने वश में करना चाहे तो इससे रिश्ते खराब होने लगते है। कुछ ऐसा ही किया इस औरत ने, जिसने अपने पति और ससुर को वश में करने के लिए उनके खाने में अपना यूरिन मिला दिया और जब उसकी घिनौनी हरकत खुलासा हुआ तो उसने अपने ससुर पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। आइए आज आपको बताते हैं इस घटना के बारे में...

क्या है पूरा मामला 
यह घटना 3-4 साल पहले मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुई थी। जब पूजा (परिवर्तित नाम) की औरत ने अपने पति और अपने ससुर को वश में करने के लिए उनकी चाय में यूरिन मिलाना शुरु कर दिया। महिला का दावा था कि उसमें दैवीय शक्ति हैं, इसलिए वह अपने पति से अपने पांव भी दबवाती थी और बर्तन भी साफ करवाती थी। लेकिन जब उसके साथ-ससुर ने बेटे पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई तो बहू ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा 
सास ने अपनी बहू के खिलाफ मई 2019 मामला करवाया था, इसके बाद पति और ससुर की मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि उनके खाने में कोई तरल पदार्थ मिलाकर दिया जाता है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। इसके बाद जब सास ने अपनी बहू पर नजर रखी तो पता चला की बहू चाय में अपना पेशाब मिलाकर देती है। यह टोटका वह अपने ससुर और पति को वश में करने के लिए किया करती थी।

ससुर पर ही लगाया दुष्कर्म का आरोप 
जब पूजा का भंडाफोड़ हुआ तो उसने अपने ससुर पर ही आरोप लगा दिया और कहने लगी कि उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता है और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसकी मां पर बुरी नजर रखता है। लेकिन जब पूजा की दाल नहीं गली तो वह घर का सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

और पढ़ें: पब्लिक प्लेस पर कपल हुए आउट ऑफ कंट्रोल, 'डर्टी रोमांस' का वीडियो हुआ वायरल-नतीजा भी देख लीजिए

उम्र से बड़ी लड़की के साथ कर रहे हैं डेट, तो 4 फायदे जान तुरंत शादी करने के लिए हो जाएंगे बेचैन

Share this article
click me!