पति को भाभी की बांहों में देख तिलमिलाई पत्नी, पति ने 4 महीने की प्रेग्नेंट वाइफ के साथ किया ये घिनौना काम

Published : Nov 10, 2022, 06:57 PM IST
पति को भाभी की बांहों में देख तिलमिलाई पत्नी, पति ने 4 महीने की प्रेग्नेंट वाइफ के साथ किया ये घिनौना काम

सार

झारखंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 4 महीने की गर्भवती महिला का जला हुआ शव खेत से बरामद हुआ है और इसका इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उसके पति पर ही लग रहा है।

रिलेशनशिप डेस्क : पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आने लगती है, तो दोनों के बीच झगड़े और विवाद बढ़ता जाता है और कई बार तो पति या पत्नी में से कोई एक अपने रिश्ते की मर्यादा लांघ कर दूसरे से संबंध भी बनाने लगता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है झारखंड के सरायकेला से, जहां पर एक 24 वर्षीय महिला 4 महीने प्रेग्नेंट थी, जिसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि उसके अपने पति ने अपनी भाभी के साथ मिलकर उसके मौत का खूनी खेल रचा।

क्या है पूरा मामला 
झारखंड में सरायकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडरा पंचायत के हेसा गांव में आमिर प्रधान नाम के शख्स की इसी साल 29 मार्च को संगीता नाम की 24 वर्षीय लड़की के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही संगीता प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन मंगलवार हेसा गांव में एक खेत में उसका जला हुआ मिला। इसकी जानकारी खुद उसके पति आमिर प्रधान ने ही लड़की के पिता चक्रधरपुर पंसुवा गांव निवासी धरमु प्रधान को दी। बेटी की हत्या की खबर सुन बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई।

आमिर के थे भाभी के साथ अवैध संबंध! 
मृतका के पिता धरमु प्रधान ने आरोप लगाया कि आमिर और उसकी भाभी के अवैध संबंध थे। 1 दिन संगीता ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद वह लगातार आमिर और भाभी को अलग होने का कह रही थी, क्योंकि वो आमिर के बच्चे की मां बनने वाली थी। लेकिन आमिर ने अपनी भाभी के साथ मिलकर संगीता की हत्या का खूनी खेल रचा। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी दामाद ने सबूतों को छुपाने के लिए गर्भवती संगीता के कपड़े उतार कर फेंक दिए, ताकि उसके शव की शिनाख्त ना हो पाए। उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस को महिला का जला हुआ शव मिला और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।

मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित कर रहा था पति
संगीता के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार बेटी की शादी आमिर प्रधान के साथ की थी। जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपए का घरेलू सामान दिया था। लेकिन आमिर लगातार मायके से बाइक लाने के नाम पर लड़की को प्रताड़ित कर रहा था। संगीता के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उसका पति आमिर ही है और उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची।

और पढ़ें: ब्रेस्ट इंप्लांट कराने से पहले इस सेलेब्स के साथ हुई दर्दनाक 'हादसे' के बारे में जरूर पढ़ें

मोटापा नहीं हो रहा कम, तो ब्लैक कॉफी दिन में इस वक्त पीएं, मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!
पति-पत्नी की हो जाए लड़ाई तो भूलकर भी न करें ये एक काम, जया किशोरी ने बताया रिश्ता बचाने का मंत्र