Relationship: ये 5 लक्षण जो बन सकते हैं आपके ब्रेकअप की वजह

Published : Nov 05, 2021, 11:33 PM IST
Relationship: ये 5 लक्षण जो बन सकते हैं आपके ब्रेकअप की वजह

सार

Breakup लाइफ का वो सबसे बड़ा बदलाव होता है जिसके बाद इंसान पूरी तरह टूट जाता है। वो इस बात पर विचार करता है कि, आखिर उसने ऐसा क्या किया कि, उसके पार्टनर से उससे रिश्ता तोड़ लिया। आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताएंगे जो आपके टूटे हुए रिश्ते की वजह बने।

नई दिल्ली।  जब भी हम Relationship की शुरूआत करते हैं तो पॉजिटिव नोट के साथ करते हैं। जाहिर सी बात है कि, एक रिश्ते में बंधे दो इंसान एक-दूसरे से दूर होने के बारे में सोचते भी नहीं है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि, अचानक ही उनका रिश्ता खत्म हो जाता है। लेकिन कैसे ये वो सोच ही नहीं पाते। लेकिन उसके साइन आपके रिश्ते में दिखने शुरू हो जाते हैं। जिसको आप समय पर नोटिस नहीं करते। आज हम आपको उन्हीं साइन के बारे में बताएंगे।

पार्टनर से ज्यादा किसी और प्रायॉर्टी

क्या आपका पार्टनर आपसे ज्यादा किसी और पर ज्यादा ध्यान देने लगा है। जैसे-दोस्त या फिर कोई और लड़की या लड़का। अगर ऐसा है तो समझ जाइए कि आपके रिश्ते में चीजें बदल रही हैं। जिसको आपको समय रहते ठीक करना है। वरना आपका पार्टनर आपको कब छोड़कर चला जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा।

मिलने का समय ना होना

क्या आपका पार्टनर आपको हमेशा ये कहता है कि, उसके पास मिलने का टाइम नहीं है?  ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि, आपका पार्टनर आपसे खुश नहीं है और वो दूरी बनाने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद आपको स्ट्रांग होकर उस सिच्युएशन का सामना करना चाहिए।

लेट रिप्लाई करना 

क्या आपके मेसेज करने पर आपका पार्टनर घंटों तक रिप्लाई नहीं करता? कॉल पर भी बहुत कम बात करता है और काम में बिजी हूं ऐसे कहकर फोन काट देता है। अगर ऐसा है तो समझ जाइए की अब आप उसकी पहली पसंद नहीं रहे। जिससे वो बात करना पसंद करता था। अब उसे कोई फर्क नहीं पड़ता की आपसे उसकी कितनी बार बात होती है।

साथ में होते हुए भी अपने में बिजी रहना

अगर आपका पार्टनर आपके साथ होकर भी आपसे बात नहीं कर रहा और अपने फोन या दोस्तों में लगा हुआ है तो समझ जाइए कि, अब वो इस रिश्ते में खुश नहीं है। वो आपसे दूर बनाकर रखना ज्यादा पसंद करता है, ताकि वो अपनी पर्सनल लाइफ जी सके।

फिजिकल इंटिमेसी में कमी

फिजिकल इंटिमेसी में सिर्फ सेक्स नहीं बल्कि सिंपल हग, कडलिंग, किसिंग भी शामिल है। अगर आपका पार्टनर इन चीजों से दूरी बना रहा है तो इसका मतलब उसके दिमाग में इस रिश्ते को लेकर कुछ अच्छा नहीं चल रहा। जिसकी वजह से आप उससे अटैचमेंट फील नहीं कर पा रहे।

ये भी पढे़ं- 

Relationship: शादी के लिए लड़के से जा रहे हैं मिलने, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

Relationship: आपका पार्टनर है नाराज, तो उन्हें मनाने के ये 5 तरीके आपके आएंगे काम

इन टिप्स के जरिए आप अपने पार्टनर के गुस्से को कर सकते हैं शांत

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!